फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   woman constable tried to find her love till last.

प्यार में धोखे से टूट गई थी कांस्टेबल, मौत ही सूझा आखिरी रास्ता

Wed, 20 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Apr 2016 01:37 AM IST
सार

  • महिला हेल्प लाइन में भी सुलझाने की हुई कोशिश
  • पांच अप्रैल को नेहरू कालोनी थाने में दी थी तहरीर

विज्ञापन
woman constable tried to find her love till last.

विस्तार

अपने प्यार पाने के लिए महिला कांस्टेबल ने अंतिम सांस तक जद्दोजहद की। अधिकारियों का दरवाजा खटखटाने के साथ प्रेमी सिपाही के परिजनों के सामने भी गिड़गिड़ाई। हर तरफ से मिली निराशा ने उसे मौत की तरफ धकेल दिया। यही वजह थी कि परिजनों में आरोपी और पुलिस के खिलाफ आक्रोश था।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय पर तैनाती के दौरान डेढ़ साल पहले महिला कांस्टेबल और एटीएस सिपाही संजीत कुमार के बीच फोन के जरिये बातचीत शुरू हुई थी। मन मिले, दिल मिले और फिर साथ जीने और मरने की कसमें तक खाई गईं। यहां तक कि दोनों परिवार भी इस रिश्ते से वाकिफ थे।
विज्ञापन


मृतका शहर में अपनी बहन के साथ रहती थी, संजीत कुमार का वहां आना-जाना भी था। अचानक संजीत के बदले रुख ने उसकी जिंदगी में भूचाल ला दिया। शादी से इनकार के बाद वह बेहद तनाव में आ गई थी। इसी बीच परिजनों ने संजीत की कहीं और शादी तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर तक करती रही प्रेमी को पाने की जद्दोजहद

woman constable tried to find her love till last.
एक औरत ने लगाई औरत की कीमत - फोटो : demo pic

महिला ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर विश्वासघात की कहानी बयां की। महिला हेल्प लाइन में भी यह मामला चला। आरोपी सिपाही तो नहीं आया, लेकिन उसके परिजन जरूर आए। तमाम कवायद के बाद भी बात नहीं बन सकी।

पांच अप्रैल को उसकी तरफ से नेहरू कॉलोनी में एक तहरीर भी दी गई, जिसमें कहा गया कि अगस्त 2015 से लेकर जनवरी 2016 तक वह उनके कमरे पर रहा है। पुलिस ने तहरीर की रिसीव कापी तो दे दी, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।

जान देने से पहले तक उसका प्रयास रहा कि प्रेमी की शादी टल जाए। कामयाबी नहीं मिली तो उसने टूटे सपनों के साथ दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed