फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   wife murdered refused to live with other woman

पत्नी ने सौतन संग रहने से किया इंकार, गला दबाकर मार डाला

Mon, 17 Oct 2016 08:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Oct 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
wife murdered refused to live with other woman
डेमो
कानपुर में आईआईटी गेट के पास एक दरिंदे पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। चींख पुकार सुन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों को धक्का देकर आरोपी पति छज्जे से कूदकर भाग गया। मृतका की मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


मृतका की मां सुशीला का आरोप है कि उसका दामाद अफजल उर्फ छोटू बेटी सुनैना(35) पर अपनी तीसरी बीवी के साथ रहने का दबाव बना रहा था। बेटी के विरोध करने पर वह उसे मारता पीटता था। शनिवार देर रात उसने उसकी बेटी को मार डाला। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम जल्लाबाद गुरसहायगंज कन्नौज निवासी अफजल घटना के बाद से फरार है। 
विज्ञापन


अफजल और सुनैना दोनों की यह दूसरी शादी थी। सुनैना की एक बेटी भी है जिसका नाम मनीषा (13) है। अफजल की जल्लाबाद में जूते चप्पलों की दुकान है। वह अपनी पहली बीवी से हुए बेटे गुड्डू (7) के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेटी मनीषा के मुताबिक छह साल पहले उसकी मां उसे लेकर कानपुर आ गई और आईआईटी के आसपास किराये पर रहने लगी। घर पर ही फूलमाला बनाकर सुनैना अपना और बेटी का जीवन चला रही थी। मनीषा मंधना के एक इंटर कालेज में सातवीं की छात्रा है। 

 

महीने में दो तीन बार अफजल सुनैना से मिलने आता था। शनिवार सुबह मनीषा अपनी नानी सुशीला के पास बकोठी खास बिठूर चली गई थी। घर पर सुनैना अकेली थी। इस दौरान अफजल घर आया और पत्नी पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। दोनों की झगड़ने की आवाज से पड़ोसी इकठ्ठा हो गए। तब दोनों शांत हो गए। रात को तकरीबन 2 बजे फिर से मारपीट की आवाजें आने लगी। इस बार पड़ोसी सीधे सुनैना के घर में देखने जा पहुंचे। इतने में अफजल सुनैना की हत्या कर फरार हो गया। 



हत्यारे पति ने सुनैना के मुंह में कपड़ा ठूंसा था। पड़ोसियों के फोन पर एसओ बिठूर रवि श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद पुलिस ने सुनैना की मां और उसकी बेटी को घटना की सूचना दी। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed