{"_id":"6455f5a99083e3b307084825","slug":"wife-and-son-absconded-with-jewellery-and-cash-in-rohtak-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पति गया था जयपुर, पत्नी बेटे सहित जेवरात, नकदी लेकर फरार, युवक ने की थी लवमैरिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: पति गया था जयपुर, पत्नी बेटे सहित जेवरात, नकदी लेकर फरार, युवक ने की थी लवमैरिज
Sat, 06 May 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 06 May 2023 12:07 PM IST
सार
रोहतक पुलिस के मुताबिक बिहार के युवक ने दी शिकायत में बताया कि वह पिछले पांच-छह माह से रोहतक में किराये पर रह रहा है। साथ ही मेडिकल उपकरण विक्रेता का काम करता है। इसके चलते अक्सर शहर से बाहर जाना पड़ता है। दो मई को वह नौकरी के चलते जयपुर गया था।
विज्ञापन
रोहतक सिटी पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के तिलकनगर से विवाहिता जेवरात व नकदी लेकर एक साल के बेटे सहित लापता हो गई। पति नौकरी के चलते जयपुर गया हुआ था। वह वापस आया तो पत्नी नंहीं मिला। उसे शक है कि पत्नी को उसके मायके ले गए हैं, क्योंकि उसने लव मैरिज की थी, जिसका वे विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
पत्नी के मायके वालों पर शक
पुलिस के मुताबिक बिहार के युवक ने दी शिकायत में बताया कि वह पिछले पांच-छह माह से रोहतक में किराये पर रह रहा है। साथ ही मेडिकल उपकरण विक्रेता का काम करता है। इसके चलते अक्सर शहर से बाहर जाना पड़ता है। दो मई को वह नौकरी के चलते जयपुर गया था। चार मई को उसने पड़ोस में फोन किया कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी से बात करवा दे। पड़ोसी ने बताया कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है। वह रात दो बजे रोहतक पहुंचा। दरवाजा खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से जेवरात व 35 हजार की नकदी गायब मिली। इतना ही नहीं, पत्नी साथ में एक साल के बेटे को भी लेकर गई है।
विज्ञापन
लव मैरिज की थी युवक ने, पत्नी के मायके वालों पर शक
युवक ने पुलिस को बताया कि उसने लवमैरिज की थी, लेकिन पत्नी के मायके वाले इससे नाराज था। वे जान से मारने की धमकी देते रहते थे। उसे शक है कि पत्नी का भाई व मां ही पत्नी को लेकर गए हैं।
विज्ञापन