{"_id":"56ed9c304f1c1bc27b8b4b32","slug":"villagers-agitated-for-arresting-of-accused-of-poisoning-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर घेरा थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर घेरा थाना
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबादpoi
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर पति को जान से मारने के मामले में आरोपी पत्नी और उसके भाइयों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने पर हंगामा कर घेराव किया। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
दाऊदपुर निवासी गोपाल ने बताया कि ककोड़ देहात के अलीपुरा निवासी उसके भांजे भीम उर्फ भूपेंद्र की पत्नी रजनी से अनबन चल रही थी। इसके चलते एक साल से रजनी मायके में रह रही थी। पिछले दिनों रजनी अपने भाईयों के साथ भीम से सुलह करने पहुंची थी।
इसी दौरान रजनी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर भीम को धोखे से कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। इससे गोपाल की मौत हो गई थी। गोपाल की तहरीर पर पुलिस ने रजनी उसके भाई धमेंद्र, राकेश व गांव के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को भीम के मामा गोपाल और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।