ऊना में शराब के गोदाम और उद्योग में विजिलेंस की दबिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव झलेड़ा में विजिलेंस की टीम ने एक गोदाम में दबिश दी। छापेमारी के दौरान विजिलेंस की टीम ने गोदाम में ट्रक से उतारी जा रही बिना होलोग्राम की शराब की बोतलें बरामद की हैं। विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान बिना होलोग्राम के करीब 700 पेटी शराब की खेप कब्जे में ली है। इसके अलावा हरोली के अमराली स्थित शराब उद्योग में बिना होलोग्राम की करीब 1200 पेटी शराब सीज की है। विजिलेंस ने गोदाम और उद्योग से शराब की लगभग 1900 पेटियां शराब सीज की हैं। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम को सूचना मिली थी कि झलेड़ा में स्थित शराब के गोदाम में रात के अंधेरे में ट्रक से भारी मात्रा में बिना होलोग्राम की शराब की खेत उतारी जा रही है।
जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने ट्रक से पकड़ी गई बिना होलोग्राम के 700 पेटी देसी शराब की खेप कब्जे में ले ली। विजिलेंस की टीम ने शराब की खेप कब्जे में लेने के बाद हरोली विस क्षेत्र के तहत अमराली में स्थित शराब उद्योग में भी दबिश दी। अमराली स्थित शराब के उद्योग में भी भारी मात्रा में बिना होलोग्राम की शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। शराब के गोदाम एवं उद्योग से बिना होलोग्राम के पकड़ी गई शराब की पुष्टि विजिलेंस के एएसपी सागर चंद्र ने की है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस की टीम ने झलेड़ा में रात के अंधेरे में ट्रक से उतारी जा रही बिना होलोग्राम की 700 पेटी शराब बरामद की है। इसके अलावा अमराली स्थित उद्योग से भी विजिलेंस ने बिना होलोग्राम की करीब 1200 पेटी देसी शराब की खेप सीज कर दी है। एएसपी सागर चंद्र ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार बिना होलोग्राम के शराब को अवैध माना जाता है।