{"_id":"5a9063f34f1c1ba2268bc175","slug":"vans-uncle-s-nephew-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी वैन घिसटी, चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से भिड़ी वैन घिसटी, चाचा-भतीजे की मौत
fatehpur
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पेपर के बंडल लदी वैन
- फोटो : अमर उजाला
पेपर बंडल लदी वैन बुधवार भोर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। क्षतिग्रस्त वैन ट्रक में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। इससे हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। बांदा जिला के सगे भाई व चालक घायल हुए। चालक की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के रामसजीवन का बेटा देवी प्रसाद (35) अपने चाचा रामकुमार (55) व बांदा जिले के चांदवारा गांव से आए चचेरे भाई रामबाबू (23) व रामकृपाल (25) पुत्र गौरी के साथ गुरुवार को कन्नौज गए थे। कन्नौज में रामबाबू को अपनी बेटी की शादी के लिए वर देखना था। वे लोग देर रात को कानपुर पहुंचे। पेपर लेकर जाफरगंज क्षेत्र जाने वाली वैन में बैठे थे। वैन में इनके अलावा जाफरगंज थाने के मेवातगंज निवासी ताहिर सवार रहे। बकेवर थाना क्षेत्र मेें मझिलेगांव हाईवे पर आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दी।
इससे वैन चालक नियंत्रण खो बैठा और वैन ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में क्षतिग्रस्त हिस्सा ट्रक में फंसने वैन घिसटती चली गई। चालक ने ट्रक रोका तब वैन अलग हुई। पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वैन में फंसे सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दौरान देवी प्रसाद की मौत हो चुकी थी। बिंदकी सीएचसी से घायल कानपुर के बर्रा फेस टू जरौली एलआईजी निवासी रामप्रकाश मिश्रा के बेटे ऋषभ मिश्रा और रामकुमार को जिला अस्पताल भेजा गया। रामबाबू और रामकृपाल प्राथमिक इलाज के बाद बांदा चले गए। ताहिर को घर जाने दिया गया। इधर, बाद में जिला अस्पताल से ऋषभ और रामकुमार को कानपुर रेफर किया गया। कानपुर में रामकुमार की इलाज दौरान सांसे थम गई। नर्सिंग होम में ऋषभ की हालत गंभीर बताई गई है। बकेवर थानेदार सीबी सिंह ने बताया कि देवी प्रसाद के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।