फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   vajaipur Chowki Incharge Blows Head Constable

चौकी इंचार्ज ने हेड कांस्टेबल को गोली से उड़ाया

Sun, 15 Apr 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sun, 15 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
vajaipur Chowki Incharge Blows Head Constable
दुर्गेश तिवारी की फाइल फोटो । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मामूली विवाद में पुलिस चौकी के अंदर शनिवार की रात साढ़े 11 बजे चौकी इंचार्ज ने हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी को सर्विस रिवाल्वर से गोली से उड़ा दिया। हेड कांस्टेबल के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड भी कर दिया है। घटना के पीछे एक शिक्षक के नशे में होने पर उसे चौकी में पीटने और मना करने के बाद भी चालान के लिए थाने ले जाने की कोशिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


जालौन निवासी लक्ष्मीकांत सेंगर उर्फ कुंवर बेधड़क को दो माह पहले किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया था। इसी चौकी में दो साल से इलाहाबाद जिले के लालापुर थाना क्षेत्र के तरहर गांव (ओड़गी) निवासी हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी (52) पुत्र कैलाश नाथ तिवारी भी तैनात था। शनिवार की रात सवा 11 बजे चौकी के पास जूस की दुकान में इलाहाबाद जिले के फाफामऊ केंद्रीय स्कूल में तैनात और जिले के धाता निवासी टीचर दुर्गा प्रसाद सोनकर शराब पीने के लिगिलास मांग रहे थे। वह पहले से भी नशे में थे। दुकानदार ने गिलास देने पर मना कर दिया। इस पर नशे में दुर्गा प्रसाद पुलिस चौकी पहुंच गए। चौकी के अंदर उनका पुलिसकर्मियों से विवाद होने लगा। पुलिसकर्मियों ने टीचर को कई थप्पड़ भी जड़े। हंगामा सुन चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर कमरे से दफ्तर में पहुंचे।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज नशे में धुत टीचर का मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी और उसके साथी टीचर को पीटने लगे। चौकी में घुसकर अभद्रता के आरोप में दुर्गेश टीचर का चालान कराने थाने ले जाने लगा। इस पर चौकी इंचार्ज के रोकने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि चौकी इंचार्ज ने सर्विस रिवाल्वर निकाल कर हेड कांस्टेबल पर गोली चला दी, जो सीने में बाईं तरफ लगी। इसके बाद चौकी इंचार्ज खुद पुलिसकर्मियों के साथ घायल हेड कांस्टेबल को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया गया। हेड कांस्टेबल के बेटे रत्नेश ने चौकी इंचार्ज पर पिता की गोली मारकर हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत आईजी रमित शर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल के बेटे रत्नेश की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ हत्या, जानमाल की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed