फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two people killed in road accidents, including youth

सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत

Sun, 20 Mar 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 20 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two people killed in road accidents, including youth
भारतीय ट्रकों पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
अलीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद भाग रहे कार चालक को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस चालक और कार को थाने ले आई।
विज्ञापन


पहली घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलसराय-चंदौली जीटी रोड पर गुप्ता पेट्रोल पंप के सामने की है। शनिवार की दोपहर एक 33 वर्षीय युवक जाटी रोड पार कर रहा था। इसी बीच मुगलसराय की ओर से चंदौली जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


लोगों ने घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद भाग रहे कार चालक को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को कार सहित थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना नेशनल हाइवे पर महेवा गांव के समीप शाम साढ़े छह बजे हुई। मुगलसराय निवासी कमलेश की मुगलसराय में बैट्री की दुकान है। शनिवार की शाम वह वाराणसी से बाइक से दुकान का सामान लेकर मुगलसराय आ रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाइवे पर महेवा गांव के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।  कंदवा ः  सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंजहरा गांव के समीप शनिवार की  शाम तीन बजे इंडिका के धक्के से सिक्की यादव छह वर्ष गंभीर रुप से घायल हो  गया।

उसे इलाज के लिए  जमानियां स्थित निजी  अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद भाग रहे वाहन चालक को  ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed