{"_id":"5ba92e95867a557e86017e90","slug":"two-nepali-smugglers-arrested-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो चरस के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलो चरस के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
नेपाल से तस्करी कर लाई गई एक किलो चरस के साथ पुलिस ने नेपाली मूल के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक काशीपुर की फैक्ट्री में नौकरी करता था। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
कंचनपुर जिला महेंद्र नगर (नेपाल) निवासी रवगेंद्र कुमार थापा पुत्र उदयराम थापा यहां बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम कालोनी में किराए पर रहकर विगत 20 साल से मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था।
विज्ञापन
फैक्ट्री में तालाबंदी के बाद वह मजदूरी करने लगा। एक दिन पूर्व उसके पास ऐंठपुर महेंद्रनगर नेपाल निवासी जगत बहादुर पुत्र टेकचंद्र आया। उसने नेपाल से लाई गई एक किलो चरस बिकवाने में उससे मदद मांगी। दोनों किसी व्यक्ति को चरस की डिलीवरी करने जा रहे थे। रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने टांडा तिराहे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जगत बहादुर के कब्जे से 850 ग्राम और रवगेंद्र के कब्जे से 150 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों का नारकोटिक्स एक्ट में चालान किया है। इन लोगों से चरस की सप्लाई लेने वाला व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई संदीप पिलखवाल, नितिन बहुगुणा, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार व अरविंद सिंह आदि है।