फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two lives were ended on rail track

रेल ट्रैक पर खत्म हुईं दो जिंदगी

Mon, 06 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 06 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two lives were ended on rail track
शुगर मिल रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से युवक की मौत् होने पर मौके पर पहुची पुलिस
पूर्वोत्तर रेलवे की पटरी पर सोमवार को 30 किमी के भीतर दो व्यक्तियों के जीवन के सफर का अंत हो गया। एक का शव टिनिच के पास तो दूसरे का ओड़वारा के पास बरामद हुआ। दोनों की अलग-अलग ट्रेनों से गिरने से मौत हुई है।    
विज्ञापन

 
टिनिच प्रतिनिधि के मुुताबिक गौर थाना क्षेत्र के टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के निकट मान पुरवा के पास  सोमवार रात ट्रेन से एक यात्री नीचे गिर गया। सुबह गांव के कुछ लोग जब शौच के लिए जा रहे थे तो रेलवे ट्रैक पर पड़े शव को देखा। थोड़ी ही देर में भारी भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । स्टेशन अधीक्षक एएच खान ने बताया कि रात में किसी ट्रेन से गिरने से मौत का मामला प्रतीत होता है। क्षत विक्षत होने से शव की पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


वहीं साऊंघाट प्रतिनिधि के अनुसार ओड़वारा के पास डाउन ट्रैक पर किमी संख्या 567 के बीच 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। ड्राइवर ने वॉकी टाकी से स्टेशन मास्टर को सूचित किया। आधे घंटे बाद आरपीएफ, जीआरपी और पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। एस आई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लाश कब्जे में ले ली गई है। शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed