{"_id":"59f76aae4f1c1bd9798b9203","slug":"two-arrested-including-jcb-and-truck-in-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में जेसीबी व ट्रक सहित दो को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में जेसीबी व ट्रक सहित दो को पकड़ा
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। फोन से मिली अवैध खनन की सूचना पर सीओ सिटी ने शहर कोतवाली के ख्वाजगीपुर गांव में छापा मारा।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही खनन करने वाले भाग निकले। बाद में पीछा कर उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर एक दो डंपर, एक जेसीबी और एक ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि डंपर चालकों ने रवन्ना दिखाया है।
खनन विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगीपुर गांव में रात के समय अवैध मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पर सोमवार को सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने टीम के साथ छापा मारा। पुलिस टीम गांव पहुंची लेकिन इससे पहले ही खनन करा रहे लोगों तक सूचना पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वाहन सहित भाग निकले।
पुलिस ने पीछा कर उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर मगरवारा पुलिस चौकी से पहले एक जेसीबी और मिट्टी लदे एक ट्रक और दो डंपर को रोक लिया और सभी को कब्जे में लेकर मगरवारा पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
हालांकि बाद में दोनों डंपर चालकों ने बंथर से मिट्टी खरीदने का रवन्ना दिखाया। जबकि ट्रक चालक अभी कोई कागजात नहीं दिखा पाया है। पुलिस ने खनन विभाग को सूचना दी। खनन अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।