{"_id":"56e9c86e4f1c1b86778b483e","slug":"twenty-two-crore-tax-evasion-detected","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौने दो करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Thu, 17 Mar 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
आयकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडो-ग्लोब शिपिंग कंपनी के मालिक के देश भर में फैले दर्जनभर ठिकानों (प्रतिष्ठान, कार्यालय और घर) पर मंगलवार को पड़े आयकर के छापे में छह करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसके अलावा, सवा करोड़ रुपये नगदी भी बरामद हुई है। संपत्तियों की छानबीन के बाद आयकर टीम ने पौने दो करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है।
मंगलवार को सुबह आठ बजे इंडो-ग्लोब शिपिंग कंपनी के मालिक अशोक अग्रवाल के मुंबई स्थित हेड ऑफिस, गुड़गांव, नोएडा समेत आधा दर्जन कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई हुई थी। उनके भाई वेद अग्रवाल कीरामनगर स्थित फैक्ट्री (शक्ति स्टील ट्यूब), श्रीराम मार्केट स्थित प्रतिष्ठान और धूपचंडी स्थित आवास पर भी छापे की कार्रवाई हुई और यहां से स्टॉक रजिस्टर, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, कई बैंकों के अकाउंट आदि से संबंधित कागजात जब्त किए गए। विभागीय सूत्रों ने बताया कि यहां लगभग छह करोड़ रुपये की संपत्ति उन्होंने सरेंडर की। तो वहीं सवा करोड़ रुपये कैश मिला था। कंपनी के गुड़गांव और मुंबई कार्यालय पर छापा पड़ा था मगर वहां का ब्योरा नहीं मिल पाया है।
भदोही स्थित काका कार्पेट की तीन फर्मों पर मंगलवार को इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की थी। इसमें लगभग आठ करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और कैश मिला है। ये संपत्ति और कैश काका कार्पेट, काका ओवरसीज सहित तीन फर्मों से प्राप्त हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लगभग ढाई करोड़ की कर चोरी का मामला सामने आया है। तीनों फर्मों से हार्ड डिस्क, स्टॉक रजिस्टर आदि जब्त किए गए थे।