फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Truncated confectioner death by train

ट्रेन से कटकर हलवाई की मौत

Sun, 28 Oct 2018 10:05 PM IST
ट्रेन से कटकर हलवाई की मौत
ट्रेन से कटकर हलवाई की मौत Updated Sun, 28 Oct 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी हलवाई की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बेटी के यहां जाने के लिए रविवार सुबह निकले थे।
विज्ञापन

गांव उलियापुर निवासी रवेंद्र सिंह (60) की शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव फैजबाग में मिठाई की दुकान है। रविवार सुबह उनका शव चीनी मिल गोदाम के सामने पोल संख्या 169/8 रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। सुबह करीब 8 बजे परिचित ने परिजनों को सूचना दी। रवेंद्र की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया उनके पति गंजडुंडवारा बिटिया के घर जाने के लिए निकले थे। रवेंद्र के चार पुत्र निर्दोष, प्रदीप, दिलीप, कुलदीप व दो पुत्रियां किरन, कुसुम हैं। दो पुत्र व एक पुत्री की शादी हो चुकी है।
परिजनों का कहना है एक वर्ष पूर्व रवेंद्र को पैरालाइसिस का अटैक पड़ा था। उनका इलाज चल रहा था। उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया था। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से बचना चाहते थे लेकिन पुलिस सहमत नहीं हुई। एसएसआई आरएस वर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेलवे ट्रैक के पास पड़े शव के पास बैठी रवेंद्र की पत्नी मुन्नी देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। शनिवार को उन्होंने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा था। मगर किस्मत में कुछ और ही लिखा था। करवाचौथ के सुबह ही मुन्नी देवी की मांग सूनी हो गई।
विज्ञापन

इनसेट
सीमा विवाद में पांच घंटे पड़ा रहा शव
कायमगंज। रवेंद्र सिंह का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा था। जीआरपी कांस्टेबल अनीता व एक अन्य सिपाही करीब 10 बजे वहां पहुंचे। इससे पूर्व आरपीएफ के दरोगा आरके राम पहुंच गए थे। उनका कहना था शव आउटर के बाहर है पंचनामा की कार्रवाई कायमगंज कोतवाली पुलिस करेगी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने कहा सूचना के बाद ही पुलिस जाएगी। करीब 12 बजे स्टेशन मास्टर शशिकांत सिंह ने कायमगंज कोतवाली में मेमो भेजा तब पुलिस घटना स्थल के लिये रवाना हुई। करीब पांच घंटे बाद ट्रैक के पास से शव हटाकर कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed