{"_id":"68e4082ad6c658633e08b762","slug":"tonk-news-ramkesh-meena-murder-case-solved-within-48-hours-two-minor-accused-committed-murder-for-robbery-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: पार्टी के बहाने ले जाकर कुल्हाड़ी से काटा, चेहरे-पेट का किया बुरा हाल; दो नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rajasthan Crime: पार्टी के बहाने ले जाकर कुल्हाड़ी से काटा, चेहरे-पेट का किया बुरा हाल; दो नाबालिग गिरफ्तार
Mon, 06 Oct 2025 11:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:51 PM IST
सार
Tonk News: टोंक के नगरफोर्ट में रामकेश मीणा हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा हुआ। दो नाबालिग आरोपियों ने लूट के लिए हत्या की, शव से चांदी की चेन और पैसे लूटे गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सामग्री बरामद की।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोंक जिले के नगरफोर्ट थाना क्षेत्र में 4 अक्तूबर को हुई रामकेश मीणा हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में खुलासा कर दिया। इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों ने लूट के इरादे से युवक की हत्या की थी। घटना की गंभीरता और इलाके में फैली सनसनी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घटना का पता 4 अक्तूबर की सुबह करीब 10:30 बजे चला जब ग्राम खेड़ली के पास देवरी रोड पर पानी की टंकी के पास 26 वर्षीय रामकेश मीणा का शव पाया गया। शव पर धारदार हथियार से कई वार के निशान थे। इलाके के ग्रामीणों ने तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिरों की सूचना और आसपास के गांवों में पूछताछ के आधार पर दोनों नाबालिगों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की पूरी घटना स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- SMS Hospital Tragedy: अधीक्षक-प्रभारी हटाए गए, इंजीनियर निलंबित; सेफ्टी एजेंसी पर FIR के निर्देश, मुआवजा घोषणा
विज्ञापन
जांच में पता चला कि आरोपी रात में रामकेश को शराब पार्टी के बहाने सुनसान जगह पर ले गए। वहां उन्होंने कुल्हाड़ी से सिर, चेहरे और पेट पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक के गले से चांदी की चेन और नकद रकम लूट ली गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन और अन्य सामान बरामद करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए नगरफोर्ट थाना पुलिस की सराहना की।
यह भी पढ़ें- SMS अस्पताल अग्निकांड: आठ लोगों की मौत, 17 घंटे बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री; कहा- आरोपियों पर होगी कार्रवाई