फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Three trucks on the highway, driver-cleaner death

हाईवे पर तीन ट्रक भिड़े, चालक-क्लीनर की मौत, एक घायल

Sat, 10 Feb 2018 11:26 PM IST
jalaun
jalaun Updated Sat, 10 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three trucks on the highway, driver-cleaner death
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के एक के बाद एक तीन ट्रक एक दूसरे से भिड़ गए। तीनों ट्रक कानपुर से झांसी की ओर जा रहे थे। हादसे में एक ट्रक के क्लीनर व चालक की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रकों को अलग कराया तब कहीं फंसे घायलों व शव को बाहर निकाला गया। क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे की वजह आगे जा रहे ट्रक के चालक द्वारा इमरजेंसी ब्रेन लगाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन



कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक दूसरे के पीछे तीन ट्रक झांसी की तरफ जा रहे थे। कुइया रोड के पास सबसे आगे चल रहे ट्रक के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे पीछे आ रहा ट्रक उससे जा टकराया। इसके बाद उसके ठीक पीछे आ रहे ट्रक का चालक भी कुछ नहीं समझ पाया और अपने आगे वाले ट्रक में जा घुसा। तीनों ट्रक काफी तेज रफ्तार में थे, जिससे इनके परखच्चे उड़ गए। राहगीर दौड़ कर पहुुंचे। पीछे वाले दोनों ट्रकों के चालक व क्लीनर वाहनों में फंस गए थे। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन बुलाई और ट्रकों को एक दूसरे से अलग किया गया।
विज्ञापन


उनमें फंसे चालकों व क्लीनरों को बाहर निकाला गया। हादसे में बीच वाले ट्रक के क्लीनर शमीम (19) पुत्र करीम निवासी ग्राम अफजलपुर थाना विधूना जिला कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ट्रक का चालक लक्ष्मण (45) पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम चकदेवा थाना बाल्मीक नगर पश्चिमी चौपाटा नेपाल व श्रीनिवास (32) पुत्र गनेश यादव निवासी महाराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान ट्रक चालक लक्ष्मण की भी मौत हो गई। श्रीनिवास को भर्ती कर लिया। उसकी हालत में अब सुधार है।  पुलिस ने मृतकों व घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। साथ ही दोनों  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed