फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Three criminals arrested in interstate vehicle thieves gang

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 19 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested in interstate vehicle thieves gang
पुलिस की हिरासत में वाहन चोर गिरोह के सदस्य। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
सैफई थाना पुलिस व  क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार देर शाम को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की तीन लग्जरी कारों के अलावा असलाह भी मिले हैं। कारें कानपुर के अलावा दिल्ली से चुराई गई थीं।  
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सैफई महेश वीर सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि वाहन चोर गिरोह के कुछ बदमाश चोरी की कारों को बेचने की फिराक  में हैं। वे इटावा से करहल की ओर जाने वाले हैं। सैफई पुलिस और क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव की टीम ने करहल चौराहे के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान इटावा की ओर से तीन कारों की लाइटें दिखाई दीं। पुलिस ने जब कारों को रुकने का इशारा किया चालकों ने रफ्तार बढ़ा ली। लेकिन पहले से सतर्क पुलिस ने घेरा बंदी कर कार सवार लोगों को पकड़ लिया। जांच में बदमाश कार के कागजात भी नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


संदेह होने पर पुलिस पकडे़ गए तीनों को थाने लाई और पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि तीनों बदमाश ने स्वीकारा है कि तीनों कार चोरी की हैं और वे इन्हें बेचने के लिए जा रहे थे। बदमाशों के पास से तीन तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। बदमाशों की पहचान आरिफ पुत्र मुन्ना खां, आसिफ पुत्र साबिर निवासी जसराना जिला फिरोजाबाद और अमन यादव पुत्र उमाश्ंाकर यादव निवासी कोटला फिरोजाबाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने बताया कि उन्हाेंने एक कार को नौबस्ता कानपुर, सफारी कार को किदवई नगर कानपुर और तीसरी कार को दिल्ली से चुराया था।सीओ सैफई निर्मल चंद्र विष्ट ने बताया कि पकडे़ गए शातिर चोर हैं। उनका मुख्य काम कारों को चुरा कर बेचना है। उनके खिलाफ कानपुर में मामले दर्ज हैं। बदमाशों ने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

 
सीओ सैफई निर्मल चंद्र विष्ट ने बताया कि गिरोह के सदस्य इटावा के अलावा आसपास के जिलों से वाहनों की चोरी करते हैं। उसके बाद कारों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार को चलाते हैं। उसी के आधार पर ग्राहकों को सस्ते दामों पर बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed