{"_id":"57853aa04f1c1b191d13dfd5","slug":"things-worth-lakhs-stolen-from-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लाखों का सामान चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से लाखों का सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सक्रिय बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े पाश कालोनी में एक घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान पार कर लिया। चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना कर चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी लेने के साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुष्प विहार पुराना आवास विकास कालोनी में पंकज कुमार मनचंदा अपने परिवार के साथ रहते हैं। एक हफ्ते पहले पंकज अपनी पत्नी के साथ रोहतक और फिर बालाजी धाम राजस्थान गए हैं। घर पर उनका पुत्र अंकुश मनचंदा (12) है, जो वह रात को पड़ोसी के घर सोता है।
घर की चाबी उसके पास रहती है और वह घर में बंधे कुत्ते को खाना देने के लिए ही आता है। अंकुश बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार सुबह कुत्ते को खाना देने के बाद वह स्कूल चला गया था। दोपहर ढाई बजे स्कूल से लौटकर घर का दरवाजा खोलकर भीतर गया तो अंदर का नजारा देख हैरान हो गया।
विज्ञापन
कमरे की अल्मारी खुली होने के साथ ही सारा सामान बिखरा पड़ा था। मां की आर्टिफिशियल ज्वैलरी इधर-उधर गिरी होने के साथ ही लॉकर भी खुला था। उसने पड़ोस में रहने वाली ताई इंदु, मनोज जग्गा के साथ साथ फोन पर मां को घटना की जानकारी दी।
मनोज की सूचना पर टांडा उज्जैन चौकी पुलिस ने घर का मुआयना किया। फोन पर अंकुश की मां सोना ने बताया कि अलमारी में डेढ़ लाख रुपये, सोने की छह अंगूठियां, दो चेन, कान के कुंडल रखे हुए थे। बाकी चोरी हुए सामान की जानकारी घर पहुंचने पर ही पता चलेगी।
कुत्ते को नशीला पदार्थ खिलाने का अंदेशा
आवास विकास कालोनी में बंद घर को निशाना बनाने वाले चोर मुख्य गेट को फांद कर गैलरी के रास्ते कमरे में घुसे थे। चोरों ने ही गैलरी में खुलने वाले कमरे का दरवाजा तोड़ा। गैलरी के बाहर मुख्य गेट पर कुत्ता भी बंधा था, लेकिन उसने कोई भौंकने या अन्य कोई हरकत नहीं की।
अंकुश मनचंदा ने बताया कि कुत्ता किसी अनजान को घर के भीतर तो दूर आसपास भी फटकने नहीं देता था। लेकिन आज जब वह स्कूल से आया तो कुत्ता सुस्त पड़ा था। अंदेशा है कि चोरों ने कुत्ते को नशेली चीज खिला दी होगी। जिसके चलते वह कोई हरकत नहीं कर पाए।
चोरों ने इत्मीनान से खंगाला घर
चोरों ने पूरी घटना को बेहद इत्मीनान से अंजाम दिया। उन्होंने घर की अलमारी खोलकर लॉकर से जेवर निकाल कर बेड में फैलाए। जेवरों में जो आर्टिफिशियल थे, उन्हें चोर घर पर ही छोड़ गए।
आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने रैकी की होगी। दिन में घर पर किसी के नहीं रहने की पुख्ता जानकारी हासिल करने के बाद ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।