{"_id":"5a1afc054f1c1b8d698bdf56","slug":"theft-of-lakhs-in-the-city-of-darga","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दरोगा के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में दरोगा के घर से लाखों की चोरी
unnao
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खजुरिया बाग में दरोगा के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के मोहल्ला खजुरिया बाग में दरोगा के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से जेवर-नगदी समेत ढाई लाख से अधिक का माल ले गए। चोर दीवार की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर घुसे थे
। लखनऊ में डायल 100 में तैनात दरोगा रविवार सुबह घर पहुंचे। तब चोरी की जानकारी हुई। घटना के वक्त परिवार भतीजे के तिलक में शामिल होने गया था। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच की।
शहर के मोहल्ला खजुरिया बाग कल्याणी देवी निवासी राजकुमार वर्मा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। वह मूलरूप से बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव चमियानी के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में डायल 100 में तैनात हैं।
विज्ञापन
शनिवार को राजकुमार ड्यूटी पर लखनऊ में थे। पत्नी व बच्चे रविवार को भतीजे के तिलक में शामिल होने के लिए चमियानी गांव गए थे। घर में ताला बंद था। रात को चोर ग्रिल काटकर घर में दाखिल हुए।
कमराें और अलमारियों के ताले तोड़कर ढाई लाख कीमत के जेवर और पांच हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए। ड्यूटी कररविवार सुबह राजकुमार घर पहुंचे। तब घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सिविल लाइन चौकी इंचार्ज प्रमोद दुबे फील्ड यूनिट के साथ पहुंचे। दरोगा राजकुमार ने बताया कि गांव में रहने वाले भाई शिवबोधन के बेटे का रविवार को तिलक है। परिवार तिलक में शामिल होने के लिए गया है।
छुट्टी न मिलने से वह शनिवार को नहीं जा पाए थे। रात में ड्यूटी करने के बाद रविवार से पांच दिन की छुट्टी मिली थी। उन्हें रविवार को जाना था। राजकुमार ने चौकी में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
................................
रेकी के बाद की वारदात
राजकुमार के मुताबिक चोरी करने वाले घर की रेकी करते रहे। शनिवार शाम छह बजे तक वह खुद घर में रुके थे। इसके बाद ड्यूटी पर चले गए। चोरों को शायद पहले से यह पता था। इससे रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया। राजकुमार के मुताबिक चोरी में किसी नजदीकी का हाथ है। अलमारी का लॉकर तोड़कर ही जेवर व रुपये चुराए गए। अन्य सामान सुरक्षित है।
..............................
जांच में मिले बच्चे की अंगुलियों के निशान
रामकुमार के घर चोरी में कोई बच्चा भी शामिल है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को जांच में एक बच्चे की अंगुलियों के निशान मिले हैं। ग्रिल जिस जगह काटी गई, वहां बच्चे के अंगुलियों के निशान थे। पुलिस चोरी में बच्चे के भी शामिल होने का अंदेशा जता रही है।
................................
रेलवे लाइन तक गया स्निफर डॉग
चोरी की जांच के लिए स्फिनर डॉग बुलाया गया। स्फिनर डॉग दरोगा के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर बालामऊ लाइन तक पहुंचा।