{"_id":"5a9ee3d24f1c1b4d588bbcfb","slug":"the-victims-of-the-thugs-did-the-tragedy-on-the-travels-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का शिकार लोगों ने ट्रेवेल्स कंपनी पर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी का शिकार लोगों ने ट्रेवेल्स कंपनी पर किया हंगामा
संतकबीरनगर
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहरैया। क्षेत्र के टाडा में तीन माह पहले विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर खोली गई एक ट्रेवेल्स कंपनी के कार्यालय पर मंगलवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि विदेश भेजने के नाम पर उन्हें ठगी का शिकार बनाया गया है। कंपनी के कर्मचारियों को लोग जब घेरे हुए थे, इसकी भनक पुलिस को लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया और कंपनी के दो कर्मियों को थाने पर ले गए।
ट्रेवेल्स कंपनी कार्यालय पर पहुंचे रामउदय, गोरखनाथ, कमलेशचंद्र, इंद्रजीत, मंजीत समेत 21 लोगों का आरोप था कि ट्रेवेल्स कंपनी ने सिंगापुर भेजने के लिए 50 से 60 हजार रुपये प्रति व्यक्ति से लिया था। बदले में टिकट भी उपलब्ध करा दी, लेकिन जब टिकट चेक किया गया तो पता चला कि उसका पीएनआर शो नहीं कर रहा। टिकट को रद्द कराकर रकम वापस ले लिया गया है। ठगे गए लोगों का कहना था कि इस कंपनी ने करीब तीन सौ से अधिक लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाया है। कंपनी का मालिक पहले से ही गायब था। मौके पर चौकी इंचार्ज ऋषिकेश मणि त्रिपाठी पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दो लोग हिरासत में लिए गए है। तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।