फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The teenager was kidnapped rape

नेत्रहीन किशोरी को अगवा कर गैंगरेप

Sun, 29 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 29 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
The teenager was kidnapped rape
गैंगरेप केस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

नेत्रहीन किशोरी को अगवा कर पांच युवकों ने दो दिन तक गैंगरेप किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का  जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली सीमा क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नेत्रहीन किशोरी पड़ोस में रहने वाली महिला के घर गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। दो दिन बाद किशोरी बिलखते हुए घर पहुंची और इशारे से आपबीती बताई। इस पर किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया कि पड़ोसी महिला ने 25 जनवरी को किशोरी को बंधक बना लिया और फिर अपने चार साथियों को सौंप दिया। महिला व उसके चार साथी उसे रोडवेज बस से कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव ले गए। यहां बंधक बनाकर दो दिन तक गैंगरेप किया। शुक्रवार देर शाम कचहरी चौराहा पर रिक्शे में बैठा कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला समेत पांच को नामजद करते हुए अपहरण, रेप और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि आरोपी महिला गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed