फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The teacher took the rod block education officer drove

çàæशिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी को डंडा लेकर दौड़ाया

Sat, 08 Apr 2017 11:03 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 08 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
 वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुखवापुर में तैनात एक शिक्षक को स्कूल न आने पर गैरहाजिर करना क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी को मंहगा पड़ गया। गैरहाजिरी से नाराज शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी को बीच सड़क पर डंडा लेकर दौड़ा लिया। शिक्षक की इस हरकत से बीईओ जान बचाकर भागना पड़ा। इस मामले में बीईओ ने वजीरगंज थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है।       
विज्ञापन


वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन वर्मा शनिवार को अपने क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए  निकले थे। अर्जुन वर्मा के मुताबिक वह सुबह करीब 9 बजे क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुखवापुर पहुंचे तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद अंसारी बिना किसी सूचना के स्कूल से गायब मिले।
विज्ञापन


शिक्षिका नीलम मौर्या व शालू विद्यालय में मौजूद थी। विद्यालय में साफ सफाई बेहद खराब मिली। अभिलेखों का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। बच्चों में शिक्षा का स्तर भी बेहद खराब मिला। इस अव्यवस्था व गैरहाजिरी पर पर नाराजगी जताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद अंसारी को अनुपस्थित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह विद्यालय से निकल पड़े। उधर इस बात की सूचना किसी ने प्रधानाध्यापक राशिद अंसारी को दे दी। गैरहाजिरी की सूचना मिले ही प्रधानाध्यपक मोहम्मद राशिद अंसारी आग बबूला हो गए औ उन्होने बीईओ को रास्ते में ही घेर लिया। बीईओ का कहना है कि वह परसिया गांव के समीप साधन सहकारी समिति के पास पहुंचे ही थे कि राशिद अंसारी ने उन्हे रोक लिया। उसने हाथ में डंडा ले रखा था।

बीईओ का आरोप है कि बाइक के रुकते ही शिक्षक राशिद उन पर हमलावर हो गया और गाली गलौज करते हुए उन्हें डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। श्क्षिक की इस हरकत को देख आसपास के ग्रामीणों ने बीच बचाव कराया। बीईओ ने बताया कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। इस मामले में बीईओ अर्जुन वर्मा ने वजीरगंज थाने में शिक्षक राशिद अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

साथ ही इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिलाधिकारी को भी भेजी है। वहीं इस मामले में बीईओ पर हमले के आरोपी शिक्षक मोहम्मद राशिद अंसारी का कहना है कि उसका दांया हाथ एक दुर्घटना में टूट गया है। इसके इलाज के लिए उसने तीन दिन की छुटुटी ले रखी थी।


उपस्थिति रजिस्टर पर उसने अपनी छुट्टी चढ़ा भी रखाी थी इसके बावजूद बीईओ ने उसे गैरहाजिर कर दिया।जानकरी मिलने पर वह बीइ्रओ के पास अपनी सफाई देने के लिए गए थे। वहां पर बीईओ व उनके साथ के चार पांच अन्य लोगों ने उन्हे मारने के लिए दौड़ा लिया। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि वह थाने से बाहर है। सूचन मिली है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed