फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The other day, a young man killed in road accident

दूसरे दिन भी सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 11 Jul 2016 11:04 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 11 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
 The other day, a young man killed in road accident
जमुआर नाले पर बना पुल - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। जमुआर नाले पर बने पुल से गिरकर बाइक सवार एक युवक की रविवार की रात मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। 24 घंटे के अंदर दो युवकों की मौत से इलाके के लोग सहमे हैं। गांववालों की मदद से नाले से लाश को बाहर निकाला गया गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



बरहज थानाक्षेत्र के करायल शुक्ल गांव से लार के चुरिया गांव में रविवार को बरात गई थी। इसमें शामिल होने के लिए करायल शुक्ल गांव निवासी मोतीलाल धोबी का 21 वर्षीय बेटा सत्येंद्र कुमार एक साथी के साथ बाइक से जा रहा था। रात करीब 9.30 बजे वह पिपराबांध पुल पर पहुंचा था कि उसकी बाइक पुल की रेलिंग से टकराकर जमुआर नाले में गिर गई। यह देख पिपरा बांध के लोग उधर दौड़ पड़े और डूब रहे दोनों युवकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन



इसमें सत्येंद्र की मौत हो चुकी थी, जबकि घायल दूसरे युवक को लोगों ने एक निजी डॉक्टर के यहां पहुंचाया जहां उसका इलाज हुआ। युवक के जेब में मिले मोबाइल  के जरिए पुलिस ने पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पूर्व मईल के नेनुआ गांव में अपने मौसा के घर आए बलिया जिले के सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के खरीद गांव निवासी ध्रुवनरायण का 20 वर्षीय बेटा गौरव यादव भी स्कूटी लेकर इस पुल से जमुआर नाले में गिर गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।
इस बाबत मईल एसओ नेहरू ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed