{"_id":"5730e4224f1c1bf9399198d6","slug":"the-missing-man-was-found-near-morena-udi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरैना से गायब युवक उदी के पास पड़ा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुरैना से गायब युवक उदी के पास पड़ा मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 10 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
शव को दफनाने की कोशिश की गई, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाह रोड पर कस्बे के पास सोमवार की सुबह सड़क के किनारे एक युवक बंधा पड़ा मिला। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। पूछताछ के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी मुरैना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर मुरैना बढ़पुरा थाने पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। युवक एक सप्ताह से गायब था युवक ने चार लोगों पर उसका अपहरण करने की बात कही है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह उदी के लोग शौच क्रिया के लिए गए तो उन्हें सड़क के किनारे एक युवक पड़ा मिला। युवक के हाथ पैर बंधे थे लोगों ने इसकी जानकारी उदी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराया। पूछताछ में उसने अपना नाम केशव पुत्र दूजीराम निवासी पुरा वसू खुर्द थाना सोनिया मुरैना मध्य प्रदेश बताया। उसने बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व अपने गांव जा रहा था तभी कार में सवार चार लोग उसे अगवा कर ले गए।
विज्ञापन
चोरों लोगों ने उसे अलग अलग स्थानों पर रखा। उसके परिजनों से छोड़ने के लिए पांच लाख की फिरौती मांगी थी। पूछतांछ के बाद बढ़पुरा थाना पुलिस ने इसकी जानकारी मुरैना पुलिस को दी। सूचना के बाद मुरैना पुलिस बढ़पुरा आई और केशव को अपने साथ ले गई। एसओ बढ़पुरा रमाकांत दुबे ने बताया कि वह युवक एक सप्ताह से लापता था जिसकी गुमशुदगी सोनिया थाने में दर्ज हुई थी। उन्हाेंने बताया कि युवक का किसी के साथ लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। युवक को मुरैना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन