{"_id":"5877ca324f1c1b8327ba8e42","slug":"the-flames-soon-as-you-touch-the-water-in-the-high-tension-line-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में छूते ही जल गया मजदूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन में छूते ही जल गया मजदूर
अमर उजाला/फतेहपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मजदूर के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के ललौली रोड फरीदपुर मोड़ के पास निर्माणाधीन तीन खंड के गेस्ट हाउस में लोहे की जाल बांध रहा मजदूर गुरुवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में धू-धू कर जल गया। राहगीराें व पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। मजदूर नीचे गिरा तो मौत हो चुकी थी। सूचना पाते ही परिजन पहुंचे और कोहराम मच गया।
बता दें कि फरीदपुर मोड़ के पास भट्ठा मालिक जय कुमार उमराव तीन खंड का गेस्ट हाउस बनवा रहे हैं, जिसमें मलवां थाना क्षेत्र के गांव काका बैरी निवासी अशोक कुमार का बेटा सोनू (35) अपने अन्य आधा दर्जन मजदूर साथियों के साथ जाल बंधवा रहा था।
तभी वह गेस्ट हाउस के ऊपर से गई 33 हजार हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। मौत की खबर मिलने पर पिता अशोक, मां ननकी, भाई सुंदर, हरिपाल व पंचू और सोनू की पत्नी शिवमती, उसके बच्चे रितेश, खुशी, खुशबू, रुचि व उसके रिश्तेदारों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल आर के सिंह का कहना है कि परिजन भट्ठा मालिक से मुआवजे और समझौते की बात कर रहे हैं। अभी उन्हें रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।