फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Thailand's maiden sent leave notice to Live India

थाइलैंड की युवती को लीव इंडिया का नोटिस देकर भेजा

Thu, 23 Nov 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Thailand's maiden sent leave notice to Live India
वार्डन पर लगा मसाज करवाने का आरोप

विज्ञापन
किच्छा रोड स्थित उदय रेजीडेंसी में स्पा सैलून के नाम पर देह व्यापार का खुलासा करने के बाद पुलिस ने होटल से बरामद की गई थाइलैंड की युवती को लीव इंडिया का नोटिस देकर रवाना कर दिया है। महिला के साथ बरामद की गई नगालैंड और मेघालय की तीन युवतियों को भी कोर्ट में बयान दर्ज कराकर रिहा कर दिया। होटल और स्पा प्रबंधक को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बीते रविवार को किच्छा रोड स्थित उदय रेजीडेंसी में स्पा सैलून के नाम पर देह व्यापार चलाने वाले होटल प्रबंधक और स्पा मैनेजर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके चंगुल से थाइलैंड की एक युवती सहित मेघालय की दो और नगालैंड की एक युवती को मुक्त कराया था। होटल प्रबंधक दिल्ली निवासी हीरा सिंह और स्पा प्रबंधक राजू कुमार को जेल भेजने के बाद पुलिस ने बुधवार को थाइलैंड निवासी युवती को भी लीव इंडिया का नोटिस देकर रवाना कर दिया है।
विज्ञापन


बरामद की गई नगालैंड और मेघालय की युवतियों को भी कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस से राहत मिल गई है। सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया लीव इंडिया का नोटिस देने के बाद भी अगर महिला भारत में कहीं भी ठहरती है तो उसके खिलाफ 14-विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व भी पुलिस के अभिसूचना तंत्र ने काशीपुर में पर्यटक वीजा लेकर मैकेनिक का काम कर रहे एक चीनी नागरिक को भी लीव इंडिया का नोटिस थमाकर उसे रवाना किया था।

टुकटुक रखा था थाइलैंड की युवती नाम
रुद्रपुर। होटलों में थाइलैंड की मसाज सर्वाधिक डिमांड में है। यही वजह है कि होटल प्रबंधक मसाज के लिए थाइलैंड की युवतियों को प्राथमिकता से नौकरी में रखते हैं। कई होटलों में महिलाओं की पहचान गोपनीय रखने के लिए उनका नाम बदल दिया जाता है। उदय रेंजीडेंसी में भी मसाज के लिए रखी गई थाइलैंड की युवती का नाम होटल के रजिस्टर में टुकटुक दर्ज है, जबकि उसका असली नाम कुछ और ही था। इन युवतियों को उनके घर वालों से बात करने की अनुमति भी नहीं दी जाती थी।

हर माह आते हैं 100 से अधिक विदेशी
रुदपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में हर माह विभिन्न देशों से 100 से अधिक नागरिक पर्यटक वीजा पर आते हैं। नियमानुसार पर्यटकों को शरण देने वाले होटल स्वामियों को 24 घंटे के अंदर सी फार्म भरकर नजदीकी थाने में जमा करना होता है। यदि कोई होटल स्वामी बिना सी फार्म भरे पर्यटकों को शरण देता है तो पकड़े जाने पर उसके खिलाफ 81-पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। वर्तमान में जिले भर में अमेरिका और कनाडा के सात-सात, पाकिस्तान और ताइवान के चार-चार, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के दो-दो और इटली, ईरान व पोलैंड का एक-एक नागरिक लांग टर्म वीजा लेकर रह रहा है। 


दिल्ली के स्पा संचालकों से रहता है संपर्क
रुद्रपुर। कुमाऊं के होटलों में स्पा सैलून वालों का संपर्क दिल्ली में स्पा सैलून संचालकों से रहता है। हालिया कांड में भी खुलासा हुआ कि स्पा प्रबंधक राजू दिल्ली के कई स्पा संचालकों के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed