फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Tehri given in the police station against AMU students

एएमयू छात्रों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Tue, 25 Dec 2018 04:22 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 25 Dec 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
Tehri given in the police station against AMU students
AMU
अखिल भारत हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने थाना सिविल लाइन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी एवं वर्तमान उपाध्यक्ष हमजा सूफियान सहित कई छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि एएमयू छात्र प्रदर्शन के दौरान देश विरोधी नारे लगा रहे थे। मशकूर अहमद उस्मानी एवं हमजा सूफियान ने हिंदू महासभा के आरोप को बेबुनियाद करार दिया है। 
विज्ञापन


हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाना सिविल लाइन पहुंचे पुनीत शर्मा का आरोप है कि रविवार को प्रदर्शन के दौरान एएमयू छात्र मोदी, योगी के अतिरिक्त देश विरोधी नारे लगा रहे थे। उन्होंने प्रशासन ने आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


अशोक पांडेय ने एएमयू पर अन्य कई गंभीर आरोप लगाए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य, अतुल वार्ष्णेय, बबलू सैनी, बिल्लू ठाकुर, पंकज, जीतेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि आगरा की बिटियां संजलि एवं उसके परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए एएमयू छात्रों द्वारा रविवार शाम को मार्च का आयोजन किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में अंकित समय संदिग्ध 
अखिल भारत हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने तहरीर में लिखा है कि वह रविवार को लगभग 2.15 बजे यूनिवर्सिटी सर्किल से होकर गुजर रहे थे तो एएमयू के बाब-ए-सैयद पर छात्र नारेबाजी कर रहे थे। वह ठहरकर छात्रों की नारेबाजी सुनने लगे। जबकि एएमयू छात्रों द्वारा बाब-ए-सैयद पर प्रदर्शन शाम 5.30 बजे के बाद किया गया था। इस संबंध में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय का कहना है कि समय अंदाज पर लिखा गया है।

एएमयू का सुनहरा इतिहास रहा है। यहां देश को जोड़ने वाले लोग पढ़ते है तोड़ने वाले नहीं। तहरीर देने वाले लोग मनगढ़ंत आरोप लगाकर घटिया कार्य कर रहे है। उन्होंने 2.15 का समय दिया है जबकि प्रदर्शन शाम 6 बजे हुआ था। पुलिस को जांच कर गलत आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

- मशकूर अहमद उस्मानी, पूर्व अध्यक्ष, एएमयू छात्र संघ

देश विरोधी नारे लगाने का आरोप गलत है। हम लोग आगरा की संजलि को जलाकर हत्या किये जाने एवं उसे इंसाफ दिलाने के लिए शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। लोकतांत्रिक अधिकार के अंतर्गत शासन-प्रशासन एवं आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी की। देश विरोधी नारे नहीं लगे।
- हमजा सूफियान, उपाध्यक्ष एएमयू छात्र संघ    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed