फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Students wound up in the house and beat the couple

छात्रों ने घर में घुसकर दंपति को पीटकर किया घायल

Wed, 25 Oct 2017 11:28 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Wed, 25 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students wound up in the house and beat the couple
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
गहरौली। गांव के महाविद्यालय के छात्रों व ग्रामीणों के बीच मंगलवार शाम विवाद हुआ। खुन्नस खाए छात्रों ने एक घंटे बाद अपने साथियों के साथ ग्रामीणों के घर धावा बोलकर अधेड़ को लोहे की रॉड व लाठी से पिटाई कर घायल कर दिया। घायल को परिवारीजन व पुलिस सीएससी ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



मंगलवार की शाम करीब 8 बजे पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय के दो छात्र गांव के क्वाट मुहाल में तेज रफ्तार बाइक से जा रहे थे तभी मोहल्ले के राजू यादव व प्रमोद यादव ने तेज गति से बाइक चलाने से रोका। जिससे छात्रों एवं ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। नाराज छात्रों ने एक घंटे बाद महाविद्यालय के अन्य साथियों को लेकर उसी जगह आकर धावा बोल दिया।
विज्ञापन



राजू व प्रमोद के न मिलने पर वह बद्री यादव के घर में घुस गए। बद्री यादव व उसकी पत्नी गुल्ली को लोहे की रॉड व लाठी डंडों से जमकर मारापीटा और वहां से सभी छात्र भाग खड़े हुए। परिवारीजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले आए जहाँ बद्री यादव की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि परिवारीजन रात में हमीरपुर जाने के बजाए मरीज को वापस घर ले गए बुधवार को बद्री यादव ने महाविद्यालय के छात्र बब्लू राजपूत, भूपेंद्र राजपूत व अमित सहित अन्य 7 लोगों के खिलाफ  तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया की धारा 323 504 तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed