{"_id":"5ae716f64f1c1b9d098b73df","slug":"student-commits-suicide-after-getting-low-marks-from-cousin","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहन से कम नंबर आने पर छात्रा ने किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरी बहन से कम नंबर आने पर छात्रा ने किया आत्मदाह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 30 Apr 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
student
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेरी बहन से दो फीसदी कम नंबर आने पर बच्चों ने मजाक उड़ाया तो हाईस्कूल की आहत छात्रा ने अपने ही घर में खुद को आग लगाकर जान दे दी। बरेली जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बक्सरिया स्टेशन रोड निवासी मुकेश तिवारी की पुत्री प्रियांशी (16) कस्बे के किशोर चंद्र कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। रविवार को उसका रिजल्ट आया। बताते हैं कि प्रियांशी को 70 फीसदी नंबर मिले। मेधावी प्रियांशी ज्यादा नंबरों की अपेक्षा कर रही थी, इसलिए रिजल्ट आने के बाद से ही वह गुमसुम थी। इसके अलावा उसकी चचेरी बहन साक्षी के 72 फीसदी नंबर आए। शाम के वक्त वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी।
विज्ञापन
बताते हैं कि साथी बच्चों ने उसे चचेरी बहन से कम नंबर आने पर चिढ़ाया। इससे वह आहत होकर घर में चली गई। शाम सात बजे उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने देखा कि प्रियांशी के कपड़ों में आग लगी हुई थी और वह चीख रही थी। घरवाले भी बदहवास होकर शोर मचा रहे थे। आसपास के लोगों ने प्रियांशी के ऊपर कपड़े डालकर आग बुझाई। तत्काल ही एंबुलेंस 108 से उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन