{"_id":"59ef7c4a4f1c1b6f548b8f01","slug":"stolen-in-sbi-agricultural-development-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई कृषि विकास शाखा में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई कृषि विकास शाखा में चोरी
हमीरपुर
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बैंक का टूटा दरवाजा और शटर देखते कोतवाल व बैंक कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। गल्ला मंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा में सोमवार की रात बैंक का पिछला दरवाजा तोड़ भीतर घुसे चोरों ने तीन मॉनीटर और एक सीसीटीवी कैमरा मॉनीटर चोरी कर लिया। सुबह जब बैंक पहुंचे सफाई कर्मी ने दरवाजा टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। बैंक के गार्ड की सूचना पर पहुंचे इंचार्ज शाखा प्रबंधक ने घटना की सूचना कोतवाली में दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू कर दी। इंचार्ज शाखा प्रबंधक ने चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास की शाखा स्थित है। सोमवार की रात चोरों ने बैंक परिसर के पिछले अहाते से घुसकर वहां लगे दरवाजों के किनारे खोदकर उन्हें उखाड़ दिया। चोर बैंक के अंदर घुसे और काउंटरों पर रखे तीन मॉनीटर और शाखा प्रबंधक कक्ष में लगा सीसीटीवी कैमरे का एक मानीटर ले गए। सुबह करीब 8 बजे बैंक में तैनात गार्ड मैचू इंचार्ज शाखा प्रबंधक से चाबी लेकर पहुंचा और सफाई कर्मी हीरालाल को चाबी दी।
सफाई कर्मी ने जब बैंक के अंदर का पिछला दरवाजा उखड़ा हुआ देखा तो हड़कंप मच गया। गार्ड ने इसकी सूचना इंचार्ज शाखा प्रबंधक मनोज कुमार बाजपेई को दी। इंचार्ज शाखा प्रबंधक सहित स्टाफ ने मौके पर पहुंच कर देखा तो होश उड़ गए। काउंटरों पर रखे तीन मॉनीटर और शाखा प्रबंधक कक्ष में रखा सीसीटीवी मॉनीटर गायब था। शाखा प्रबंधक ने बताया कि चोरों ने उनके कक्ष की अलमारियों को भी खंगाला। जिससे पूरा सामान यहां वहां बिखरा मिला। सूचना पर कोतवाल एसके सिंह, एसआई मुहम्मद सलीम सहित पुलिस बल ने पहुंच कर मुआयना किया। पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि चोर बैंक के पीछे स्थित बाउंड्रीवाल को फांदकर अंदर पहुंचे। बाउंड्रीवाल की दीवार पर चोरों के पैरों के निशान मिले हैं। बैंक में हुई चोरी की इस घटना से मंडी में स्थित व्यापारियों और दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
स्वाट टीम ने खंगाले फुटेज, मुंह में कपड़ा बांधे थे चोर
गल्ला मंडी में बैंक के अंदर हुई चोरी के मामले में स्वाट टीम और कोतवाल ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को रिकार्ड हुए फुटेज देखा। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि चोर मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे। मुंह बंद होने के कारण उनकी पहचान मुश्किल हो रही है। फिलहाल स्वाट टीम चोरों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है।
बैंक की सुरक्षा राम भरोसे
गल्ला मंडी में स्थित एसबीआई शाखा की सुरक्षा राम भरोसे है। बैंक के अधिकारियों की उदासीनता से सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक गार्ड मैचू की तैनाती है। जो सिर्फ दिन के समय ड्यूटी करता है। रात के लिए बैंक में एक भी गार्ड तैनात नहीं है। जबकि गल्ला मंडी में रात के समय दो गार्ड ड्यूटी पर रहते हैं। मंडी कर्मियों ने बताया कि मंडी के गार्ड पूरी मंडी में रात भर चक्कर लगाते हैं। परंतु बैंक के पीछे जाने का कोई रास्ता न होने के कारण वहां नहीं पहुंच पाते।
बच गया बैंक का खजाना
बैँक के अंदर खजाने में रखा करोड़ों रुपया बच गया। चोर सिर्फ काउंटरों पर रखे मॉनीटर ही अपने साथ ले जा सके। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक के खजाने का कमरा बहुत ही मजबूत बना है। जिसे तोड़ पाना आसान नहीं है।
बैंक की सुरक्षा दीवार को भी लांघ गए चोर
एसबीआई शाखा के चारों ओर ऊंची चहारदीवारी है। दीवार के ऊपर लोहे के कांटे लगे हैं। बैंक के पिछले हिस्से में ऊंची बाउंड्रीवाल और फिर गल्ला मंडी की ऊंची दीवार बनी है। दीवार के बाद ब्रह्मानंद महाविद्यालय का डेरी कृषि फार्म है। कोतवाल ने बताया कि चोर कृषि फार्म के रास्ते दीवार लांघकर अंदर घुसे। एक दीवार पार करने के बाद चोरों ने दूसरी ऊंची बाउंड्रीवाल लांघी और फिर बैंक के पीछे की दीवार में लगे तीन दरवाजों के किनारे जहां पर हुक लगे होते हैं खोद कर दरवाजा तोड़ दिया।
पांच साल पहले भी हो चुकी चोरी
बैंक में चोरी की दूसरी घटना है। करीब पांच साल पहले भी चोरों ने बैंक के अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गल्ला मंडी में व्यापारियों के गोदामों से माल की चोरियां अक्सर होती रहती हैं। अभी हाल ही में करीब बीस दिन पहले चोरों ने पूनम दाल उद्योग के गोदाम का ताला तोड़ करीब 40 बोरी लाही चोरी की थी। इसके पहले काशी प्रसाद गुप्ता के गोदाम की सेंधमारी कर चोर दो बार तिल ले जा चुके हैं।