गैंगरेप का डर सताने लगा था किम कारदशियां को!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी एक्ट्रेस किम कारदशियां के साथ हुई लूट की घटना के बाद अब किम ने नया खुलासा किया। किम ने कहा कि इस घटना के दौरान उन्हें अपने साथ गैंगरेप होने का डर भी सताया था।
खबरों के अनुसार किम अपने साथ रेप की आशंका से काफी डर गई थी। ऐसा किम को इसलिए लगा क्योंकि पांच लुटेरे कमरे में घुसे और उनके ऊपर बंदूक तान दी। लुटेरे किम के हाथ-पैर बांधने लगे। जिस तरह से किम के साथ व्यवहार हो रहा था, उससे किम को गैंगरेप के हालात महसूस होने लगे।
किम ने गिड़गिड़ा कर मांगी जान की भीख
डेली मेल की खबर के अनुसार किम अपने साथ हो रहे वाक्या से काफी डरी हुई थीं और वह लुटेरों से जान न लेने की भीख मांग रही थीं। इतना ही नहीं उन्होंने लुटेरों को यहां तक कह डाला कि मेरे दो बच्चें हैं, मुझे जाने दो।
इस बीच लुटरों ने किम के हाथ-पैर बांध दिए और चोरी के लिए महंगा सामान इक्कठ्ठा करने लगे। बताते चलें कि लुटेर होटल के कमरे में सुबह करीब 4 बजे घुसे और उन्होंने आते ही किम का फोन छीन लिया ताकि वह किसी को खबर न कर सके।
किम को बाथरुम में बंद करने के बाद वे लाखों रुपये का ज्वैलरी बॉक्स और दो महंगे स्मार्टफोन लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि किम पेरिस में फैशन वीक के सिलसिले में पहुंची थी और अपनी मां के साथ एक बड़े होटल में ठहरी थीं। किम के पति न्यू यार्क में रविवार रात कान्य वेस्ट मेडोज फेस्टिवल में व्यस्त थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे पेरिस के लिए रवाना हुए ।