फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sonipat, one arrest in narendr murder, 26 october murder

नरेंद्र हत्याकांड में षड्यंत्रकारी गिरफ्तार

Sun, 22 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत। Updated Sun, 22 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
गांव किलोहड़द के पास ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने षड्यंत्रकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव पुगथला निवासी राजीव उर्फ राजा है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी रवींद्र पुगथला की तलाश तेज कर दी है। राजीव रवींद्र पुगथला का साथी है।
विज्ञापन

गांव पुगथला निवासी नरेंद्र (23) की 26 अक्तूबर, 2016 को गांव किलोहड़द के पास हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नरेंद्र खेतीबाड़ी का काम करता था। उसके खिलाफ कुछ माह पहले गांव की एक महिला ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले में नरेंद्र व उसके साथी मंदीप को नामजद किया गया था। इसी मामले की पेशी के लिए 26 अक्तूबर को नरेंद्र अपने साथी मंदीप व प्रदीप के साथ सोनीपत कोर्ट में जाने के लिए निकला था। किलोहड़द के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चार गोली मारकर नरेंद्र की हत्या कर दी थी। पुलिस ने नरेंद्र के पिता सुरजीत के बयान पर गांव के ही कुख्यात बदमाश रवींद्र पुगथला व अन्य के खिलाफ हत्या व साजिश रचने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

गांव पुगथला निवासी रवींद्र कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, रंगदारी मांगने सहित दर्जन भर मामले दर्ज हैं। सामने आया था कि पहले नरेंद्र भी रवींद्र का साथी रहा था। बाद में वह उससे अलग हो चुका था। इसी को लेकर दोनों में मनमुटाव था। हत्या से 15 दिन पहले भी नरेंद्र व उसके परिजनों को रवींद्र पुगथला की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई थी। सुरजीत ने बताया था कि उसके बेटे की हत्या रवींद्र पुगथला ने करवाई है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। एसआईटी के एएसआई राजबीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए षड्यंत्रकारी राजीव उर्फ राजा को जाहरी बाईपास से गिरफ्तार किया है। राजीव रवींद्र पुगथला का साथी है।

नरेंद्र हत्याकांड में षड्यंत्रकारी राजीव उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुख्य आरोपी का साथी है। मामले में मुख्य आरोपी के साथ अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-राजबीर, एएसआई, एसआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed