फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sonipat news, hindi news, health, raid, forge

नकली दूध, घी और पनीर बनाने की सूचना पर दो घरों में छापा

Sat, 25 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 25 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, health, raid, forge
रेड के दौरान विभिन्न चीजों के सेंपल लेते डॉक्टर एवं अन्य विभागीय कर्मी। - फोटो : bureau
गोहाना बाईपास स्थित ओम कॉलोनी और इंडियन कॉलोनी में पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान नकली दूध, पनीर और घी के शक में सैंपल लिए गए। छापे में भारी मात्रा में दूध, घी और पनीर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कि इतनी भारी मात्रा में यह सामान रिहायशी इलाके में मिलनेे से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि छापे की शुरुआत पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर की है।  
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ प्रभारी कंवल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओम कॉलोनी और इंडियन कॉलोनी में नकली दूध, पनीर और घी बनाया जा रहा है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित करने के बाद कंवल सिंह के नेतृत्व में एएसआई बृजेंद्र, धर्मवीर, एचसी संदीप और नवीन की टीम तैयार की गई। इस टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सीएमओ डॉ. गीता दहिया, स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र, अमित और मोनू की टीम भी बनाई गई। दोनों संयुक्त टीमों ने सबसे पहले ओम कॉलोनी स्थित योगेंद्र के घर पर छापा मारा। यहां से टीम को 800 लीटर दूध, 45 किलो घी और क्रीम बरामद हुई। चारों चीजों के चार-चार सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए। इसके तुरंत बाद इंडियन कॉलोनी स्थित नरेश के घर में छापा मारा गया। यहां से 88 किलो पनीर बरामद किया गया। उसका भी टीम ने सैंपल ले लिया। पांचों चीजों के सैंपल जांच के लिए देर शाम चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


घर में ही मशीन लगाकर नकली दूध बनाने की सूचना
पुलिस को सूचना मिली थी कि योगेंद्र के घर में मशीन लगाकर नकली दूध बनाया जाता है। बताया गया था कि मशीन में दूध पाउडर के साथ गाय का दूध कुछ मात्रा में मिलाकर दूध तैयार किया जाता था। हालांकि टीम को यहां से कोई केमिकल नहीं मिला, लेकिन दूध का पाउडर, रिफाइंड और क्रीम बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात से था पहरा, भंडारे के नाम पर रिफाइंड
टीम ने योगेंद्र के घर से भारी मात्रा में रिफाइंड भी बरामद किया था, लेकिन योगेंद्र ने बताया कि यह रिफाइंड तो भंडारे के लिए मंगाया गया है। इस पर टीम ने रिफाइंड का भी सैंपल ले लिया। बता दें कि इस कार्रवाई के लिए पुलिस की टीम ने रात 2 बजे से पहरा देना शुरू कर दिया था। हालांकि जब सुबह तक यहां कोई आता-जाता नहीं दिखाई दिया तो उसके बाद घर के अंदर ही रेड की गई।


पुलिस की सूचना के बाद ही हमारी टीम मौके पर पहुंची थी। सूखा दूध, रिफाइंड व क्रीम का ड्रम मिला था। सभी सामान के सैंपल चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं।
-डॉ. गीता दहिया, डिप्टी सीएमओ

टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली दूध, पनीर और घी बनाया जा रहा है, इसीलिए रेड की थी। संदेह होने पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के लिए बुलाया गया था।
-कंवल सिंह, प्रभारी, स्पेशल स्टाफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed