फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   smugglar

असलहा तस्करों को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 25 Jul 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 25 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
smugglar
अाराोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

असलहों और कारतूसों के साथ पकड़े गए तीन युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। तीनों आरोपी कटरी में असलहों का निर्माण कर बिक्री करते थे। पुलिस ने असलहा बनाने वाले उपकरणों को भी बरामद किया है।

विज्ञापन


रविवार की रात सीओ लक्ष्मीकांत गौतम के नेतृत्व में सदर कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ कुसुमखोर चौकी क्षेत्र के चांदापुर गांव में छापा मारा था। यहां सुनील बाल्मिकी के घर में सरनाम यादव और नीरज कुमार पांडेय को असलहा बनाते समय दबोच लिया था। इस दौरान पुलिस टीम ने दो राइफल, एक बंदूक व तीन तमंचे और 35 कारतूसों के साथ असलहा बनाने के उपकरण हथौड़ी, रेती और स्क्रू ड्राइवर आदि बरामद किया है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने मामले का खुलासा किया। बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर हैं। नीरज पांडेय हथियार बनाता था। साथी सरनाम यादव और सुनील बाल्मिकी के साथ अपराधों को अंजाम देते थे। इसके अलावा अवैध असलहों की तस्करी और बिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलहा कारीगर को कारतूस बनाने में भी महारत हासिल थी। पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा। एसपी ने असलहा फैक्ट्री पकड़ने वाली टीम को पांच हजार देकर सम्मानित किया।


जनवरी में भी पकड़ी थी फैक्ट्री
विधानसभा चुनाव से पूर्व 31 जनवरी की रात सर्विलांस और स्वाट टीम ने गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव में असलहा फैक्ट्री के साथ तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव दौली निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed