{"_id":"5aad59f14f1c1b21578b5430","slug":"six-lakh-rupees-and-jewelers-took-the-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख रुपये और जेवर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह लाख रुपये और जेवर ले गए चोर
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
छत पर बिखरा पड़ा सामान देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवली गुरसहायगंज के बरगांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर करीब छह लाख रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बरगांव निवासी प्रमोद कुमार, विनोद कुमार प्रजापति हैदराबाद में आइस्क्रीम का काम करते हैं। प्रमोद की पत्नी सुमन, पुत्री प्रीती, वृद्ध चाचा राममूर्ति यहां घर पर रहते हैं। सुमन ने बताया सभी लोग नीचे कमरे में सो रहे थे, तभी रात में चोर मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे और कमरे का ताल तोड़ कर अलमारी और बक्सों से साढ़े तेरह हजार रुपये, एक किलो चांदी, तीन सोने के हार, चार चेन, सोने के कंगन, चार अंगूठी, एक जोड़ी बृजबाला, दो जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी पायल, आठ जोड़ी खडुआ, एक पेटी, करधनी, बिछुआ, दो सोने व तीन चांदी की हाय समेत 10 लाख रुपये का माल ले गए।
पड़ोसी की छत पर बख्शे तोड़ कर डाल दिए। वहीं विनोद के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की। इसी मकान के ऊपरी मंजिल में सो रही महिला पूजा पत्नी स्वर्गीय अश्विन व पुत्र सदराज (7) के कमरे की चोरों ने कुंडी बंद कर दी। सुबह सामान बिखरा पड़ा देख घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस यूपी 100 पुलिस ने छानबीन की। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
मामला संदिग्ध है। ग्रामीणों का कहना है पुलिस गांव में गश्त नहीं करती, केवल सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सायरन बजाती है। प्रमोद की पुत्री प्रीती ने बताया, वह अपने पिता को फोन से घर पर चोरी की जानकारी दे रही थी, उसी समय मौके पर पहुंचे दरोगा व सिपाहियों से रिपोर्ट लिखाने को कहा, तो पुलिस ने हड़का दिया। कहा, सामान समेट कर रख लो ड्रामा बना रहे हो। जब लोग एकत्रित हो गए तो कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अस्पताल में भर्ती युवक के मकान में चोरी
छिबरामऊ। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती एक युवक के मकान में चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। युवक के मुताबिक, कुछ सामान उसके भाई के यहां से भी बरामद हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।
शहर के गनेश चौधरी निवासी धर्मेंद्र तिवारी पुत्र श्रीकृष्ण ने बताया कि वह किराए के मकान में रहता है। कुछ दिन पहले उसकी तबियत खराब हो गई थी, जिस पर वह सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार को जब वह अपनी पत्नी मोहनी और बच्चों के साथ मकान में पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था और अंदर रखा सभी सामान गायब था। पड़ोस के लोगों से उसे जानकारी हुई कि सामान उसका भाई ले गया है। इस पर उसने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। पीड़ित का आरोप है कि उसका कुछ सामान उसके भाई के यहां से भी बरामद हुआ है। इस संबंध में एसएसआई राजेश सिंह राठौर ने बताया तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।