फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Sidcul personnel killed by being caught in the machine's fan belt

मशीन की फेन बेल्ट में फंसने से सिडकुल कर्मी की मौत

Tue, 21 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 21 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sidcul personnel killed by being caught in the machine's fan belt
राोरोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाला श्रमिक मशीन की सफाई करते वक्त उसकी फेन बेल्ट की चपेट में आ गया। फैक्ट्री प्रबंधन श्रमिक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया, जहां डाक्टरों ने उसे एसटीएच रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने पर यहां से भी श्रमिक को बरेली के अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री के बाहर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। फैक्ट्री प्रबंधन और ठेकेदार द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


मूलरूप से शेरगढ़ बरेली का रहने वाला उदयभान (22) पुत्र लालता प्रसाद सिडकुल सेक्टर 11 स्थित श्रीराम फाउंडरी कंपनी में काम करता था। एक साल पहले उदयभान की शादी बरेली निवासी निवासी राधा से हुई थी। दोनों पति-पत्नी ट्रांजिट कैंप के श्मशान घाट रोड पर किराए के मकान में रहते थे। सोमवार सुबह उदयभान फैक्ट्री में लगी एक मशीन की सफाई कर रहा था। इस दौरान उसका हाथ मशीन की फैन बेल्ट में फंस गया, जिसे निकालने के चक्कर में उसके सिर में भी गंभीर चोट आ गई। 
विज्ञापन


अन्य कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल उदयभान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। यहां भी हालत नाजुक होने पर उसे उपचार के लिए बरेली भेजा गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से गुस्साए श्रमिक के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को फैक्ट्री के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप था कि उदयभान के घायल होने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन उसे सरकारी अस्पताल के बजाय निजी अस्पताल में ले जाता तो उसकी जान बच सकती थी। फैक्ट्री प्रबंधक जितेंद्र यादव और ठेकेदार ने मृतक के परिवार को छह लाख का मुआवजा देने के साथ ही मृतक की पत्नी को आजीवन छह हजार रुपए पेंशन देने का आश्वासन दिया तो परिजन शांत हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed