फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Seal two machines of petrol pump

पेट्रोल पंप की दो मशीनें सील

Wed, 03 May 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 03 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seal two machines of petrol pump
पेट्रोल पंप की दो मशीनें सील
शासन के निर्देशानुसार प्रभारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बुधवार को जनपद के चार पेट्रोल पंपों की जांच की गई। जांच के दौरान भवरनाथ फ्यूल स्टेशन की दो मशीनों के पल्स में गड़बड़ी मिलने पर उन्हें सील कर दिया गया। वहीं आकांक्षा फिलिंग स्टेशन की जांच में धारिता माप 20 मिली छोटा मिलने पर बाट माप विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम जिलापूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला के साथ सबसे पहले सुदर्शन फिलिंग स्टेशन सिधारी पहुंची। टीम में मौजूद विभिन्न तेल कंपनियों के अधिकारी, टेक्निशियन और बाट माप विभाग के अधिकारियों ने तेल की माप करने के साथ ही मशीन की जांच की। यहां पर जांच में सबकुछ ठीक मिला। इसके बाद टीम भवरनाथ स्थित भवरनाथ फ्यूल स्टेशन पहुंची। जहां जांच के दौरान दो मशीनों के पल्स में गड़बड़ी मिली। पल्स के लिए लगाई गई चिप से छेड़छाड़ की गई है। ऐसा देखने से प्रतीत होने पर प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों मशीनों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम शहर के बाइपास स्थित आकांक्षा फिलिंग स्टेशन पहुंची। जहां तेल की जांच के लिए पंप पर पांच लीटर के धारितामाप में 20 मिली छोटा मिला। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने बाट माप निरीक्षक को उक्त पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। तत्पश्चात प्रशासन की टीम कोटवा स्थित शिवास फिलिंग स्टेशन की जांच की जहां सब कुछ ठीक पाया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने डीजल और पेट्रोल पंपों पर छापेमारी के लिए गठित की गई टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि छापेमारी की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस भी पेट्रोल पंप पर अनियमितता/घटतौली की शिकायत पाई जाएगी तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। गठित टीम द्वारा उप जिलाधिकारी सदर अभय कुमार मिश्र और जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला की उपस्थिति में छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी जिलाधिकारी ने टीम को निर्देश दिया है कि छापेमारी के दौरान की गई फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी का विवरण प्रतिदिन शाम को जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से पेट्रोलपंप संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed