{"_id":"58aafc5a4f1c1b0653b23370","slug":"scorpiyon-ki-takkar-se-bike-sawar-vriddha-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत
Updated Mon, 20 Feb 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन मार्ग पर सोमवार को अखोप चट्टी के पास स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
उभांव थाना क्षेत्र के बुद्धिपुर निवासी गुलाब पाण्डेय की पत्नी पार्वती (62) अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से ससना बहादुरपुर मार्ग होकर बेल्थरारोड की ओर आ रही थी। अखोप चट्टी के निकट मोड़ पर बेल्थरारोड की ओर से मधुबन जा रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई जिससे बाइक पर बैठी महिला बाइक से उछल कर सड़क के किनारे गिर पड़ी और तत्काल मौके पर उसकी मौत हो गई।
हादसे में बाइक चालक का पैर टूट गया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया ।