{"_id":"5b06fff94f1c1b9f6e8b4701","slug":"report-on-six-nominations-and-25-others-for-blowing-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकें फूंकने में छह नामजद और 25 अन्य पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकें फूंकने में छह नामजद और 25 अन्य पर रिपोर्ट
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
Updated Thu, 24 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अपराध की पुलिस रिपोर्ट
डीजल व पेट्रोल मूल्य वृद्धि को लेकर बुधवार को सदर तहसील से जुलूस निकालकर सपा कार्यालय के सामने तीन बाइकों को आग के हवाले करने वाले प्रदर्शनकारी सपा नेताओं के खिलाफ सदर कोतवाली में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव समेत छह नामजद व 25 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में बुधवार को सपा नेताओं ने सदर तहसील में डीजल व पेट्रोल मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया था। सपा नेता नारेबाजी करते हुए तहसील से तिर्वा क्रासिंग होते हुए सपा कार्यालय पहुंचे थे। सपा नेताओं ने यहां अपने साथ लाए तीन बाइकों को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था।
मामले में सदर कोतवाली के सरायमीरा चौकी प्रभारी प्रदीप त्यागी ने पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, संजय दुबे, सत्तार कुरैशी, राम सेवक बाथम, जिला पंचायत सदस्य रजनी कांत यादव, राजू यादव के अलावा 20-25 अन्य सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें धारा 147, 341, 188 के तहत कार्रवाई की गई है। कहा गया कि सड़क पर बाइकों के जलाने से अफरातफरी मची रही। लोगों को निकलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
जिले में धारा 144 का लागू है, जिसका उल्लंघन किया गया। उधर, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है। पुलिस प्रदेश सरकार को खुश करने के लिए इस तरह के मुकदमे दर्ज कर रही है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। समाजवादी इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं है, जनता को न्याय दिलाने के लिए वह लोग आवाज बुलंद करते रहेंगे।