फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Question on role of police in Azamgarh murder case

आजमगढ़ हत्याकांड में पुलिस की भूमिका पर सवाल, हत्यारोपी से एसओ की बातचीत का वाट्सएप चैट वायरल

Tue, 13 Oct 2020 09:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 13 Oct 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Question on role of police in Azamgarh murder case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के एसओ निजामाबाद और दोहरे हत्याकांड के आरोपी के बीच वाट्सएप चैट वायरल होने से पुलिस मकहमे पर जहां हड़कंप मचा है, वहीं हत्याकांड को लेकर सवालिया निशान भी लगने लगे हैं। वायरल चैट में सोमवार को चाकूबाजी की घटना में मारे गए असमर का भी जिक्र है। इसके साथ ही पैसे के लेनदेन की भी बातें शामिल हैं।

विज्ञापन

 
सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वायरल हुए चैट में एसओ निजामाबाद अनवर अली कुछ दिनों पूर्व रेलवे के फर्जी टिकट बनाने के मामले में जेल भेजे गए एवं दोहरे हत्याकांड के आरोपी आरिफ उर्फ मुन्ना को वाटसएप मैसेज कर रहे है। इसमें पैसे के लेनदेन के साथ ही तमाम तरह की बातें हो रही हैं। एसओ जिस लहजे में आरिफ से बातचीत कर रहे है, उससे लगता है कि वह उनका काफी करीबी है।
विज्ञापन


इस चैट में सोमवार को चकिया हुसैनाबाद गांव में हुई चाकूबाजी की घटना में मृत असमर का भी जिक्र है। इसमें उसका नाम, मोबाइल नंबर व गाड़ी का नंबर आदि भी आरिफ ने एसओ निजामाबाद को भेजा है। इसके बाद पैसे के लेनदेन की बात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

निजामाबाद एसओ की अपराधियों के साथ वाट्सएप पर दोस्ताना बातचीत का यह चैट पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल होने के बाद सोमवार की घटना में मृत असमर के परिजन भी अब एसओ ही नहीं पुलिस महकमे के खिलाफ मुखर हो गए हैं। 

वायरल चैट मैंने देखी नहीं है, आरिफ कई दिनों पूर्व ही एसओ निजामाबाद द्वारा ही गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में वायरल चैट का कोई मतलब ही नहीं रह जाता है। जहां तक वायरल वीडियो में चाकूबाजी की घटना में मृत असमर की चर्चा होने की बात है तो दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ शिकायत करते रहते थे। असमर के साथ मारा गया कासिम भी अपराधी प्रवृति का था। वैसे चैट मेरे संज्ञान में आया तो जांच कराई जाएगी। 
सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed