{"_id":"5cf567f4bdec22075d23aec4","slug":"pot-trader-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन व्यापारी ने गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बर्तन व्यापारी ने गोली मारकर की खुदकुशी
Tue, 04 Jun 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुभाष पार्क में सोमवार सुबह बर्तन व्यापारी का शव पड़ा मिला। पास ही तमंचा भी बरामद हुआ। परिजनों ने व्यापारी के खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन
बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला सुल्हाड़ा निवासी शिवा गुप्ता (28) पुत्र बालेशचंद्र गुप्ता बर्तन व्यापारी था। वह सदर बाजार स्थित बर्तन की दुकान पर बड़े भाई प्रिंस गुप्ता के साथ बैठता था। रविवार रात आठ बजे प्रिंस घर पहुंचा। शिवा ने उससे देर से घर आने की बात कही थी लेकिन वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सोमवार सुबह सुभाष पार्क गए लोगों ने युवक का खून से लथपथ शव देखकर सूचना पुलिस को दी। कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पैन कार्ड के जरिये शिवा की शिनाख्त हुई। उसके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। भाई प्रिंस पार्क पहुंचा तो शिवा का शव देख उसके होश उड़ गए। मृतक की जेब से तीन कारतूस भी बरामद हुए। भाई प्रिंस ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है। उसने शिवा के खुदकुशी करने की सूचना दर्ज कराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन