फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police 63 animals rescued from animal smugglers

पशु तस्करों के आगे पुलिस बेबस, कई ट्रक चालक फरार

Wed, 11 May 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 11 May 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
Police 63 animals rescued from animal smugglers
DEMO PIC - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पशु तस्करों के आगे पुलिस बेबस हो गई है। सिद्दड़ा और नगरोटा में अलग-अलग नाकों से पुलिस ने मंगलवार को जहां 63 मवेशियों को पशु तस्करों से छुड़ाया, एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कई ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग रास्तों से भागने में कामयाब हो गए। दो दिन पहले नगरोटा पुलिस पर पशु तस्करों ने पथराव भी किया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पशु तस्करी बढ़ गई है। रोजाना नगरोटा या फिर अन्य रास्तों से मवेशियों से भरे ट्रक श्रीनगर ले जाए जा रहे हैं। पुलिस पशु तस्करों की तादाद के सामने कम पड़ रही है। मंगलवार तड़के नगरोटा टीसीपी और लास्ट टोल प्लाजा में पुलिस ने नाका लगाया था। यहां पुलिस ने 20-21 ट्रकों को गुजरते देखा।
विज्ञापन


उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो उनमें मवेशी निकले। पुलिस ने ट्रकों को रोककर थाने ले जाना चाहा तो पशु तस्करों ने हंगामा कर दिया और अफरा-तफरी मचा दी। कुछ ट्रक चालक पीछे से ट्रक मोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरा-तफरी में दो चालकों को ट्रक छोड़कर ही भागना पड़ा। पुलिस ने (जेके 02 एए 0311) ट्रक और (जेके 02 एजी 6481) ट्रक को कब्जे में लिया है। उसमें से 44 मवेशी बरामद किए। इसी तरह से ट्रक (जेके 02 एएस 1292) में से 19 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने खैर बन रियासी निवासी अब्दुल क्यूम को गिरफ्तार किया है। सभी ट्रकों को थाने लाया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्त से बाहर चल रहे है।

 
डीसी सिमरनदीप सिंह के मुताबिक देर रात तक वह खुद भी नाकों को देख रहे हैं। नियम के अनुसार अनुमति लेकर छोटी गाड़ी में दो और बड़े ट्रक में पांच मवेशियों को ही ले जाया जा सकता है। पशु तस्करी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed