{"_id":"5ade1f094f1c1b6e098b5fbe","slug":"pill-inter-student-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा की बंदूक से चली गोली, इंटर के छात्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा की बंदूक से चली गोली, इंटर के छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
gun
दोनाली बंदूक से चली गोली से इंटर के छात्र की मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस घटना के बारे में परिजनों का कहना है कि बंदूक की सफाई करते समय फायर हो गया। परिजनों ने पुलिस को सीधे सूचना नहीं दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को मृतक के परिजनों की तहरीर का इंतजार है।
घटना रविवार की रात कमासिन थाना क्षेत्र के राछा गांव की है। कामता प्रसाद प्रजापति का 18 वर्षीय पुत्र तीरथ अपने घर की बोरिंग में खून से लथपथ मिला। गोली से दाहिना जबड़ा टूटा हुआ था। घटना के समय तीरथ घर में अकेला था। परिजन खेत में थे। कुछ देर बाद बाबा किशोरीलाल घर लौटे तो उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। परिजन तत्काल उसे बिसंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीरथ ओरन कस्बे में स्थित राजकीय इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। पोस्टमार्टम हाउस में बाबा किशोरीलाल ने बताया कि उसकी लाइसेंसी दोनाली बंदूक की सफाई करते समय गोली चलने से तीरथ की जान गई है।
उधर, कमासिन थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि परिजनों ने थाने में घटना की कोई सूचना नहीं दी। पीएचसी से बिसंडा थाने को खबर मिली। बिसंडा पुलिस ने कमासिन पुलिस को सूचना दी। साथ ही शव का पंचनामा भरकर बिसंडा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी। बिसंडा थानाध्यक्ष आरके पटेल ने बताया कि पीएचसी से सूचना पर थाना पुलिस ने सिर्फ पंचनामा की औपचारिकता पूरी की। इसके अलावा मृतक के परिजनों ने और कोई लिखित या मौखिक जानकारी नहीं दी।