फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Photo posted on Facebook by manipulating student

छात्रा से छेड़छाड़ की फेसबुक पर डाली फोटो

Mon, 21 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 21 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Photo posted on Facebook by manipulating student
फेसबुक
बघौचघाट में क्षेत्र में छात्रा के साथ एक सिरफिरा युवक अक्सर छेड़खानी करता था। विरोध करने पर मनचले ने छात्रा की फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। मनचले की करतूत से परेशान किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। बघौचघाट थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कुशीनगर पटहेरवा की रहने वाली एक किशोरी बघौचघाट इलाके के विद्यालय में पढ़ाई करती है। आरोप है कि कोईरीपट्टी गांव निवासी विकास कुशवाहा रास्ते में छात्रा से अक्सर छेड़खानी करता था। विरोध करने पर आरोपी किशोरी को बदनाम करने की धमकी देता था। युवक ने फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर पर युवती की कुछ फोटो अपलोड कर दी। धीरे-धीरे कई लोगों को इस बात की जानकारी हो गई। छात्रा ने युवक की हरकतों को परिजनों से अवगत करा दिया। रविवार को पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन



पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस फेसबुक पर फोटो अपलोड करने की बात से इंकार कर रही है। एसओ रामअशीष यादव ने बताया कि आरोपी युवक लड़की से अक्सर छेड़खानी करता था। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed