फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   people looted things of brides in mass wedding in Ahemdabad Etawah

मैदान में हो रही थी 80 जोड़ों की शादी, दहेज लूट ले गए बाराती

Thu, 29 Sep 2016 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
people looted things of brides in mass wedding in Ahemdabad Etawah
vatva - फोटो : india today
गुजरात के इटावा में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक तरफ जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट पंचायत के बाद खाट लूटी गईं, वैसा ही मामला सामूहिक शादी के पंडाल में भी देखने को मिला। दरअसल, वटवा इलाके में रविवार को मुस्लिम समुदाय के 80 जोड़ों की सामूहिक शादी कराई गई। इस बीच जोड़ों के लिए महंगे तोहफे भी लाए गए और मैदान में सजाए गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस शादी में करीब 40 हजार बाराती आए थे। जब जोड़े शादी की रस्मे निभा रहे थे, दूसरी और शादी में आए लोगों ने कुछ ऐसा किया जो चौंकाने वाला है। बारातियों ने महंगे तोहफों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। चोरी करता देख बाकी मौजूद लोग भी खुद को रोक नहीं पाए और वह भी इसका हिस्सा बन गए। हालात ऐसे हो गए कि पलभर में पूरा मैदान एक मेले में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन


सामान लूटने की होड़ में लोगों में झड़प तक हो गई। कोई बर्तन तो कोई अल्मारी ले जाने लगा। संस्था के कार्यकर्ताओं ने लोगों को ऐसे करने से रोका, लेकिन लोगों के लालच ने सारी हदें पार कर दी। खबरों के अनुसार एक कार्यकर्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह में लोगों का इस तरह का बर्ताव अपने आप में चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed