फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Pakistani panchayat gave orders to rape and then vicitim commits suicide

पाकिस्तान में पंचायत के आदेश पर हुआ था रेप, गर्भवती ने सदमे में खुद को लगा ली आग

Mon, 14 Nov 2016 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
Pakistani panchayat gave orders to rape and then vicitim commits suicide

पाकिस्तान के लाहौर में पंचायत के अजीबो-गरीब फैसले के बाद गर्भवती युवती ने आत्महत्या कर ली। 20 साल की शादीशुदा पीड़िता ने खुद को आग लगा ली।  अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक पांच महीने पहले पंचायत के आदेश के बाद पीड़िता का रेप किया गया और इसके चलते वो गर्भवती भी हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था और बदले की कार्रवाई पर अमल करते हुए पंचायत ने युवती से रेप का फैसला सुनाया गया। पंचायत ने छेड़छाड़ का शिकार हुई नाबालिग लड़की के परिजन को आदेश दिया कि वह अपना बदला लेने के लिए आरोप में घिरे व्यक्ति की बेटी का रेप कर सकता है। चौंका देने वाली बात है कि पिता के अपराध की सजा बेटी को दी गई और किसी ने प्रतिरोध नहीं किया।

विज्ञापन

विदेश से लौटे पति से नजर नहीं मिला पाई तो दे दी जान

Pakistani panchayat gave orders to rape and then vicitim commits suicide

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता का पति दो हफ्ते पहले ही विदेश से लौटा था। पीड़िता दो साल बाद आए पति से नजर मिलाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी और इसी डिप्रेशन में उसने सुसाइड का फैसला कर लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। वहीं सजा पाने वाले पिता ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया है और उसका कहना है कि अल्लाह ही उसे अब न्याय दिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed