{"_id":"5a4bd2b14f1c1bcd6d8b78b6","slug":"old-fashioned-pickup-crushes-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" वृद्धा को पिकअप ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा को पिकअप ने कुचला, मौत
fatehpur
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर(ब्यूरो)। बांदा-टांडा मार्ग पर मंगलवार को ललौली थाना क्षेत्र के अकीलाबाद गांव में मजरे दरियापुर निवासी दुर्गा देवी (65) डेयरी में दूध लेने जा रही थीं। डेयरी में दूध उतारने जा रही पिकअप ने उनको कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। पुलिस ने पिकअप समेत चालक को हिरासत में लिया और मृतका के बेटे कृष्ण पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पिकअप चालक थाना क्षेत्र के धरमपुर मजरे कोड़ार गांव का शिवर करन है। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।