फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Now the district court hearing

अब जिले की अदालत में होगी सुनवाई

Wed, 25 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 25 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Now the district court hearing
supreme court

बांदा। मुठभेड़ से देर रात लौटते समय फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन तिराहे पर तत्कालीन दस्यु सरगना ठोकिया द्वारा घात लगाकर आधा दर्जन एसटीएफ जवानों और उनके साथ एक मुखबिर पर गोलियां बरसाकर सामूहिक हत्या करने के केस को अब नौ वर्षों बाद चित्रकूट से बांदा की अदालत को सौंपा जा रहा है। एक आरोपी की रिट याचिका पर यह आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया है। केस की फाइलें एक माह के अंदर बांदा की अदालतों को भेज दी जाएंगी। हाईकोर्ट ने इस मामले का आठ माह के अंदर फैसला सुनाने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन


22 जुलाई 2007 को जंगल में डकैतों से मुठभेड़ के बाद रात करीब 11 बजे अपने वाहन से लौट रहे एसटीएफ जवानों पर ठोकिया गिरोह ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं। आधुनिक असलहों से लैस होने के बावजूद एसटीएफ जवानों को अपने बचाव का कोई मौका नहीं मिला और वह सब वाहन के अंदर ही मारे गए। प्रदेश की पुलिस को चुनौती देने वाली इस घटना का केस चित्रकूट की अदालत में पिछले करीब नौ वर्षों से चल रहा है। घटना के कई आरोपी बांदा जेल में हैं। एक आरोपी किशोरीलाल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में हाल ही में रिट दायर करके कहा था कि उन्हें ट्रायल पर बांदा जेल से चित्रकूट की अदालत में पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जाता है। पुलिस और अभियोजन इस केस के गवाहों को अभी तक न्यायालय में पेश नहीं कर सके हैं जिससे निस्तारण में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन


किशोरीलाल की इस रिट में इलाहाबाद हाईकोर्ट में फौजदारी के अधिवक्ता कामेश्वर सिंह ने पैरवी की। इस रिट पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी ने हाल ही में दिए अपने आदेश में अभियोजन के कामों पर असंतोष जताते हुए कहा  कि वह अभी तक चित्रकूट न्यायालय में अभिलेखों की मूल प्रतियों की प्रमाणित प्रतिलिपि दाखिल नहीं कर सके हैं जिससे वर्ष 2007 से यह मामला अनावश्यक रूप से विचाराधीन है। जबकि इस मामले के कुछ आरोपी चित्रकूट की अदालत से दूसरे मामलों में सजा पा चुके हैं। न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर इस मामले का निस्तारण किया जाए। एक माह के अंदर फाइलें चित्रकूट से बांदा की अदालत भेज दी जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed