फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   no clue of leapord murderers even after one month

एक माह बाद भी खाली हैं महकमे की हाथ

Tue, 02 May 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 02 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
काली कुमाऊं रेंज के अंतर्गत घाट के पास दो अप्रैल को तेंदुए को गोली मार हताहत करने वाले आरोपियों का एक माह बाद भी सुराग लगाने में वन विभाग नाकाम रहा है। वन्य जीव प्रेमियों ने दुर्लभ प्रजाति के तेंदुए को गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली करने का वन विभाग पर आरोप लगाया है। कहा कि अब तक की ढीलीढाली जांच से लग रहा है कि विभाग आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है।    
विज्ञापन

 
वन विभाग ने तेंदुए को गोली मारने वाले आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बजाय महज विभागीय प्राथमिकी दर्ज कर जिम्मेदारी पूरी मान ली और अब घटना के एक माह बीतने के बाद भी वन विभाग की टीम मामले की जांच करने का रटा-रटाया जवाब दे रहा है। दो अप्रैल को बाराकोट विकासखंड में घाट के पास सड़क में चार वर्षीय एक नर तेंदुआ मरा मिला था। पोस्टमार्टम में रायफल की गोली लगने से तेंदुए की मौत की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ विभागीय प्राथमिकी दर्ज की गई। उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम भी मामले का खुलासा करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

     
बौतड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास लाइसेंसी रायफल और पिस्टल होने के चलते शक के आधार पर उससे तीन बार पूछताछ करने के अलावा रायफल जब्त की गई। टीम ने एसएसबी के साथ मैटल डिटेक्टर से घटना स्थल में गोली ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनके हाथ भी खाली रहे। वन क्षेत्राधिकारी एनके पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बौतड़ी, घाट, पनार आदि जगहों में लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed