फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   neighbor stabbed when man asked his borrowed money back

नोटबंदी: उधार दिए 300 रुपये मांगना पड़ा भारी, पड़ोसी ने चाकू गोदा

Tue, 22 Nov 2016 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Nov 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
neighbor stabbed when man asked his borrowed money back

देश में नोटबंदी के फैसले के बाद जहां लोग बैंकों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हैं, वहीं कुछ एक दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे हैं। मुंबई के सेवक नगर में एक शख्स ने पड़ोसी से उधार के पैसे वापस मांगना भारी पड़ गया है। पड़ोसी इरशाद अली ने पीड़ित शाहमीम अख्तर के चाकू गोद दिया।

विज्ञापन


जानलेवा हमले के बाद अख्तर को राजावड़ी हॉस्पीटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हैरान करने वाली बात है कि दोनों के बीच में वारदात की वजह  सिर्फ 300 रुपये हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के काफी लंबे समय से जानते हैं और इस बीच दो हफ्ते पहले इरशाद ने अख्तर से 300 रुपये उधार लिए थे।

विज्ञापन

नोटबंदी से हुआ था परेशान इसलिए 300 रुपये उधार

neighbor stabbed when man asked his borrowed money back

17 नवंबर को अख्तर ने अपने पैसे वापस मांगे। अख्तर ने बताया कि नोटबंदी की मार के चलते इरशाद ने उससे पैसे उधार लिए थे, लेकिन लौटाने के समय वह आनाकानी करने लगा। अख्तर ने अपनी मजबूरी बताई, लेकिन विश्वास तोड़ चुके इरशाद को कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार इरशाद ने उस दौरान शराब पी हुई थी।

इस बीच दोनों के बीच में जब बहस बढ़ गई तो इरशाद ने मछली की दुकान से चाकू उठाकर अख्तर के गोद दिया। हमले के बाद घायल हुआ इरशान खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बताया कि इरशाद की हालत गंभीर है लेकिन वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed