फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   naching of mobile, 30 thausand in faridabad

बातों में उलझाकर मोबाइल और 30 हजार रुपये झपटे

Tue, 07 Mar 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 07 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
naching of mobile, 30 thausand in faridabad
500 cr, fraud - फोटो : अमर उजाला

भुगतान के 30 हजार रुपये लेकर कैली गांव जा रहे युवक को दो बाइक सवार बदमाश बातों में उलझा कर सूनसान में ले गए और रकम छीन कर फरार हो गए। दिनदहाड़े छीना झपटी का शिकार हुए युवक की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


संजय कॉलोनी, दिल्ली निवासी करण सिंह के बड़े भाई ट्रांसपोर्टर हैं। कैली गांव में एक क्लाइंट को 30 हजार रुपये चुकाने थे। उन्होंने करण सिंह को रुपये लेकर कैली गांव भेजा था।
विज्ञापन


करण सिंह के मुताबिक कैली गांव के बाहर दो युवक  पीछे से बाइक पर आए और उन्हें रुकने को मजबूर कर दिया। युवकों ने आरोप लगाया कि करण सिंह अपनी बाइक से एक लड़के को टक्कर मार भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इनकार किया तो एक युवक उनकी बाइक पर पीछे बैठ गया और बोला कि चलो उस घायल लड़के के घर चल कर दिखाते हैं। उन्होंने सोचा कि जब उन्होंने टक्कर नहीं मारी तो डर किस बात का।


वह बाइक लेकर चल पड़े। आउटर बाईपास रोड पर कैली गांव के बाहर स्थित शराब के ठेके के पीछे ले जाकर युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी जेब में रखी 30 हजार रुपये की रकम लेकर फरार हो गए।

मामले की जांच कर रहे सिकरौना चौकी इंचार्ज एएसआई प्रेम प्रकाश ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed